एक्सप्लोरर

इजरायल में भारतीयों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 15 हजार लोगों की डिमांड ! मिलेंगी ये सुविधाएं

इजरायल ने भारत से 10,000 निर्माण कर्मचारी और 5,000 स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी नियुक्त किए हैं. इजरायली कंपनियां भारत में कौशल और मानदंडों के आधार पर श्रमिकों का चयन करेंगी.

इजरायल ने भारत से बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं में नौकरी तलाशने वालों को भर्ती करने के लिए संपर्क किया है. इजरायल को 10,000 कंस्ट्रक्शन कर्मियों और 5,000 स्वास्थ्य सेवा देखभाल कर्मियों की आवश्यकता है. आगामी हफ्तों में इजरायल की कंपनियों की टीम भारत का दौरा करेगी.

कंस्ट्रक्टर वर्कर के लिए भर्ती कैंपेन का दूसरा दौर महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा. इजरायल सरकार ने बॉर्डर अथॉरिटी के माध्यम से चार विशिष्ट भूमिकाओं के लिए कर्मियों की मांग की है: फ्रेमवर्क, आयरन वेल्डिंग, प्लास्टिंग और सिरेमिक टाइलिंग. इजरायली कंपनियां भारत का दौरा करके इन भूमिकाओं के लिए मानदंड और स्किल के आधार पर श्रमिकों का चयन करेंगी.

स्वास्थ्य सेवाओं में देखभाल करने वालों की भर्ती

इसके अतिरिक्त, इजरायल को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 5,000 देखभाल कर्मियों की आवश्यकता है. उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना या किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है, साथ ही कम-से-कम 990 घंटे की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के साथ देखभाल कोर्स पूरा होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं NSG कमांडो, क्या कोई भी कर सकता है ज्वॉइन? 

चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगी ये सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को इजरायल द्वारा मेडिकल बीमा, खाना, रहने के लिए घर और 1.92 लाख रुपये प्रति महीने सैलरी प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त, उन्हें हर महीने 16,515 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा.

पहले दौर के परिणाम

निर्माण श्रमिकों की भर्ती के पहले दौर में कुल 16,832 उम्मीदवारों ने ट्रेड स्किल टेस्ट दिया, जिसमें से 10,349 उम्मीदवारों को चुना गया. यह कैंपेन उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना में आयोजित किया गया था.

समझौता और भविष्य की योजना

नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन (NSDC) ने नवंबर 2023 में सरकार से सरकार (G2G) समझौते के तहत राज्यों से संपर्क किया. इजरायल ने कहा है कि चयनित सभी उम्मीदवारों को भारत से इजरायल जाने से पहले जरूरी ओरिएंटेशन ट्रेनिंग से गुजरना होगा, जिसमें इजरायली संस्कृति, जीवनशैली और नए घर के अनुकूल होने के लिए एक मैनुअल शामिल होगा.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में निकले कॉन्स्टेबल के 5600 पदों पर शुरू हुए आवेदन, ये करें अप्लाई 

2023 में हुआ समझौता

भारत और इजरायल के बीच मई 2023 में भारतीयों के अस्थायी रोजगार के लिए एक फ्रेमवर्क समझौते पर साइन किए गए थे. यह समझौता भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने के सरकार के विजन के अनुरूप है, और NSDC इसके जरिए प्रतिभाशाली और कुशल व्यक्तियों को आवश्यक ट्रेनिंग प्रदान करता है.

यह भी पढ़ें- लटक सकता है कनाडा में पढ़ाई का सपना, इस साल स्टडी वीजा अप्रूवल में कमी आने का अंदेशा, ये कहती है रिपोर्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget