एक्सप्लोरर

10वीं पास हैं तो यहां करें आवेदन, 20 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख, 63200 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी

भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1531 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.

इंडियन नेवी में नौकरी कर देश सेवा करने का सुनहरा मौका है. भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1531 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Navy Tradesman Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 से शुरू है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2022 निर्धारित की गई है. 

Indian Navy Tradesman Recruitment 2022 के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन के 1531 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 697 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 141 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 385 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 215 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 93 पद शामिल हैं.

जरूरी तारीखें
भारतीय नौसेना ट्रैड्समैन भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख: 22 फरवरी, 2022
भारतीय नौसेना ट्रैड्समैन भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 20 मार्च, 2022

परीक्षा शुल्क
एससी / एसटी / PWBDs / भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं के लिए: कोई परीक्षा शुल्क नहीं
अन्य सभी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए: 205 /- रूपये

शैक्षिक योग्यता
नेवी में ट्रैड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने अलावा उसके पास संबंधित ट्रेड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

आयु सीमा
20 मार्च 2021 को भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन के पदों पर अप्लाई के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी. उसके बाद स्क्रीनिंग में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी.

जानें सैलरी 
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19,900 रुपए से 63,200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा. सभी योग्य उम्मीदवार Indian Navy Civilian Personnel Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

​​एक लाख से ऊपर सैलरी पाना चाहते हैं तो आप भी यहां कर सकते है आवेदन, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया​​

​​​​हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में कई पदों पर निकली है वैकेंसी, इस प्रकार करें ​​आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget