एक्सप्लोरर

IAS Officer Promotion: कितने साल में होता है एक IAS अधिकारी का प्रमोशन?

आईएएस ​अधिकारी को सरकार की तरफ से कई सुविधाएं प्रदान कराई जाती हैं. देश भर के लाखों युवा हर साल यूपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होते हैं.

IAS Officer Promotion: देश का हर दूसरा युवा आईएएस अफसर बनाना चाहता है. आईएएस अधिकारी एक ऐसा पद होता है जहां रुतबे के साथ-साथ पैसा भी खूब होता है. आईएएस की नौकरी करने के लिए युवा अच्छे से अच्छी नौकरी छोड़ देते हैं. आईएएस अधिकारी बनने के लिए केवल यूपीएससी परीक्षा पास करना ही काफी नहीं है. अच्छी रैंक पानी भी आवश्यक है. आईएएस अधिकारी बन आप भारत सरकार के सबसे बड़े कैबिनेट सेक्रेटरी तक पहुंच सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि कितने सालों में आईएएस को प्रमोशन मिलता है.

जिला प्रशासन

बता दें कि आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन के लिए समय सीमा तय की गई है. जिसके अनुसार ही उनका पद और वेतन बढ़ता है. इस सब के साथ ही उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं. जिला प्रशासन की बात करें तो पहले चार साल एक आईएएस अधिकारी की तैनाती बतौर एसडीएम रहती है. इसके बाद सर्विस के पांच से आठ साल के बीच वह एडीएम का जिम्मा संभलता है. 9 से लेकर 16 वर्ष तक एक आईएएस अधिकारी डीएम के पद पर तैनात रहता है. जबकि उसके बाद वह डिविजनल कमिश्नर के पद तक पहुंच जाता है.

राज्य सचिवालय

यदि आईएएस राज्य सचिवालय में है तो शुरुआत में उसकी पोस्ट अंडर सेक्रेटरी की रहती है. 5 से 8 साल के बीच डिप्टी सेक्रेटरी पद रहता है. उसके बाद जॉइंट सेक्रेटरी बनाया जाता है. नौकरी के 13 से 16 साल के मध्य स्पेशल सेक्रेटरी कम डायरेक्टर पद मिलता है. 16 से 24 के लिए  सेक्रेटरी-कम-कमिश्नर, 25 से 33 के बीच सेक्रेटरी-कम-कमिश्नर पद और उसके बाद चीफ सेक्रेटरी का पद मिलता है.

केंद्रीय सचिवालय

केंद्रीय सचिवालय की बात करें तो यहां एक आईएएस की शुरुआत बतौर असिस्टेंट सेक्रेटरी होती है. चार वर्ष के अनुभव के बाद अंडर सेक्रेटरी का पद दिया जाता है. फिर से 9 से 12 साल के बीच वह डिप्टी सेक्रेटरी पद पर रहता है. 13 से लेकर 16 साल तक डायरेक्टर का पद रहता है. उसके बाद 24 साल के अनुभव तक ज्वाइंट सेक्रेटरी, उसके बाद एडिशनल सेक्रेटरी, 30 से 33 साल के बीच एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, 34 से 36 साल के अनुभव के मध्य सेक्रेटरी और उसके बाद वह आईएएस अधिकारी  कैबिनेट सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के पद पर तैनात होता है.

यह भी पढ़ें- UPSC परीक्षा क्लियर करने में IAS टीना डाबी की ये सलाह आएगी आपके बेहद काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget