एक्सप्लोरर

UP Board 10th-12th Results: कितने छात्र हुए पास, किसने किया टॉप यहां पढ़ें Full Updates

कुल 83.31 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 74.63 प्रतिशत रहा.

नई दिल्ली: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू हुई थीं. उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 वर्किंग डेज में और 12वीं की परीक्षाएं 15 वर्किंग डेज में ख़त्म हुई जो कि एक रिकॉर्ड है. बता दें कि डेट शीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च को और 12वीं की परीक्षाएं 06 मार्च को पूरी होनी थी.

इतना रहा कुल पासिंग प्रतिशत-ये रहे टॉपर्स कुल 83.31 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की, जबकि 12 वीं का पास प्रतिशत 74.63 प्रतिशत रहा. 10वीं में रिया जैन ने 96.67  फीसदी और 12वीं में अनुराग मलिक ने 97  फीसदी अंक हासिल करके टॉप स्थान हासिल किए. यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने पास प्रतिशत जारी किया जिसके मुताबिक इस साल, 83.31 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की, जबकि 12 वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.63 प्रतिशत रहा. दसवीं के बाकी टॉपर्स की बात करें तो लखपेरा के अभिमन्यु वर्मा ने 95.53 फीसदी के साथ दसवीं में दूसरा स्थान हासिल किया. जबकि तीसरी रैंक 95.33 फीसदी के साथ योगेश प्रताप सिंह ने हासिल की है. इस साल दसवीं में लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है.

छात्रों को मिलेंगे डिजिटल सर्टिफिकेट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि इस साल 10वीं, 12वीं दोनों के नतीजे पहले की तुलना में बेहतर रहे. इस बार छात्रों को डिजिटल सर्टिफिकेट मुहैया कराए जाएंगे. हालात सामान्य होने पर कम्पार्टमेंट परीक्षा भी कराई जाएगी.

इंटरमीडिएट में स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 74.63 फीसदी रहा

12वीं कक्षा यानी इंटरमीडिएट में स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 74.63 फीसदी रहा जो पिछले साल के पासिंग पर्सेंटेज के मुकाबले बेहतर है. बताया गया है कि इस पासिंग प्रतिशत में लड़कियों का पास होने और सफल रहने का प्रतिशत 13 फीसदी ज्यादा रहा है.

बारहवीं के स्टूडेंट्स भी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे

इस साल से बारहवीं के स्टूडेंट्स भी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे. यही नहीं ये कंपार्टमेंट एग्जाम दो विषयों में दिया जा सकेगा. अगर वे दो विषयों में फेल हैं तो भी उनका पूरा साल बर्बाद होने से बचाया जा सकता है. कंपार्टमेंट एग्जाम की सहायता से पास होने पर भी मार्कशीट में कहीं कंपार्टमेंट शब्द का जिक्र नहीं होगा. उनकी मार्कशीट पर कहीं ये बात नहीं लिखी होगी कि ये परीक्षा दो बार में पास की गयी है.

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों से भी देखा जा सकता है परिणाम 

स्टूडेंट्स इन दो टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करके भी यूपी बोर्ड का परिणाम देख सकते हैं. ये हेल्पलाइन नंबर्स हैं -- 800-180-5310 और 1800-180-5312. इन हेल्पलाइन नंबरों की टाइमिंग सुबह 8 से रात 8 बजे तक की है. यही नहीं इन नंबर्स पर वे अपने बहुत से सवालों का जवाब भी पा सकते हैं अपना तनाव भी कम कर सकते हैं.

सड़कों का नाम टॉपर्स के नाम पर

यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बड़ी घोषणा की गई है. सरकार 10वीं और 12वीं परीक्षा के 20 टॉपर्स के लिए सड़कों का निर्माण करेगी. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सड़कों का नाम टॉपर्स के नाम पर रखा जाएगा.

सीएम योगी ने किया छात्रों को मोटिवेट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के माध्यम से स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया. उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है. वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं. अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है. प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो.

इस साल बारहवीं में दूसरी रैंक प्रांजल सिंह ने और तीसरी रैंक उत्कर्ष शुक्ला ने हासिल की है. इस साल कक्षा 12 में, 74.64 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है. यह पिछले साल की तुलना में अधिक है जब 70.2 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी.

यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे करें चेक?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.

इसके बाद अगर 10वीं का परिणाम देखने के लिए 10वीं और 12वीं का परिणाम देखने लिए संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद अपना रोल नंबर और बाकी जानकारियां दर्ज करें.

इसके बाद आपको रिजल्ट शो हो जाएगा.

यूपी बोर्ड परिणाम में पिछले साल क्या हुआ था

2019 में, 10 लाख के करीब छात्र हिंदी परीक्षा में फेल हो गए थे और 7 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10 और 12 में अपनी गणित की परीक्षा में फेल हो गए थे. साथ ही 80.07 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं की परीक्षा पास की थी. वहीं 70.06 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी. कानपुर के गौतम रघुवंशी 10वीं बोर्ड में 97.17 प्रतिशत अंक लाकर और तनु तोमर 12वीं कक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक लाकर टॉप रहे थे.

ये भी पढ़ें-

UP Board Result 2020: 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी, 10वीं बोर्ड में 83.31 फीसदी स्टूडेंट्स पास

यूपी 12वीं बोर्ड में 74.63 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास, 97 प्रतिशत मार्क्स के साथ अनुराग ने किया टॉप

{**12वीं का रिजल्ट यहाँ देखें**} UP BOARD 12TH RESULT 2020 | UPMSP RESULT UPLOAD TIME, UPRESULTS.NIC.IN 12TH / INTERMEDIATE RESULT 2020, UP12.ABPLIVE.COM पर रिजल्ट देख सकते हैं

{**10वीं का रिजल्ट यहाँ देखें**} UP BOARD 10TH RESULT 2020 | UPMSP RESULT UPLOAD TIME, UPRESULTS.NIC.IN HIGH SCHOOL RESULTS, UP10.ABPLIVE.COM पर देखिए रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी
PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली का तोहफा, डिप्टी CM ने भेजा 100 टन राशन
सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली का तोहफा, डिप्टी CM ने भेजा 100 टन राशन
Embed widget