एक्सप्लोरर

एक्सपर्ट्स से जानें, पैरामेडिकल कोर्सेस में कैसे बनाएं करियर ?

नई दिल्ली: पैरामेडिकल कोर्सेस में आजकल स्टूडेंट्स की रुचि काफी बढ़ी है. पैरामेडिकल साइंस में स्टूडेंट्स काफी अच्छा करियर बना सकते हैं. पैरामेडिकल में स्टूडेंट्स के लिए करियर की क्या संभावना हो सकती है इस पर एबीपी न्यूज़ ने प्राइमस हॉस्पिटल के डॉक्टर सुमित वासुदेव से खास बातचीत की.

Q.1 आजकल स्टूडेंट्स की दिलचस्पी नर्सिंग कोर्स में ज्यादा बढ़ी है, स्टूडेंट्स को इस कोर्स के बारे में कुछ बताएं ? A.1 बीएससी नर्सिंग में स्टूडेंट्स आजकल काफी रुचि ले रहे हैं. नर्स के काम में मरीज की देखभाल करना, डॉक्टर की मदद करना, इंजेक्शन के जरिए मरीज को दवा देना, ड्रेसिंग करना और पर्सनल केयर जैसी चीजें शामिल  हैं. नर्स महिला और पुरुष दोनों होते हैं इस बात को साफ कर देना भी जरूरी है.

अगर स्टूडेंट्स नर्सिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो उनके पास 12वीं क्लास में PCB (Physics Chemistry Biology) का होना जरूरी है. बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए आप गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, AIIMS-दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, अहिल्याबाई कॉलेज नर्सिंग एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली यूनिवर्सिटी और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दाखिला ले सकते हैं. इन सभी संस्थानों में दाखिला लेने के लिए आपको एंट्रेंस टेस्ट पास करना होगा. इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी अस्पताल में बतौर नर्स ज्वाइन कर सकते हैं.

Q.2 बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स भी आजकल स्टूडेंट्स को खूब पसंद आ रहा है इसके पीछे क्या कारण है ? A.2 फिजियोथेरेपिस्ट क्षतिग्रस्त मांसपेशियों, जोड़ों, हड्डियों में सुधार करते हैं. इसी के साथ फिजियोथेरेपिस्ट मरीज को कई थेरिपीज़ भी देते हैं. बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स की डिमांड आजकल बहुत तेजी से बढ़ी है. इस कोर्स में आप 4 साल 6 महीने तक Anatomy, Physiology, Electrotherapy, Neurology. Orthopedic, Cardiology, Sports Medicine और Pediatrics जैसे सब्जेक्ट पढ़ते हैं. इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आप अमरज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी और जामिया हमदर्द जैसे संस्थानों का रुख कर सकते हैं.

आपको बता दें इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आपके पास 12वीं क्लास में PCB (Physics Chemistry Biology) का होना जरूरी है. इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी अस्पताल में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट ज्वाइन कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी क्लीनिक भी खोल सकते हैं या फिर मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी करने के बाद टीचिंग के फील्ड में भी जा सकते हैं.

Q.3 फार्मेसी से जुड़े कुछ कोर्सेस के बारे में बताएं ? A.3 अगर आप फार्मेसी में दो साल का डिप्लोमा करते हैं तो आप डॉक्टर के बताए गए प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर दवा देंगे. इसके अलावा अगर आपने फार्मेसी में 4 साल की डिग्री की है तब आप दवा उत्पादन से जुड़ेंगे. फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री लेने के बाद आप फार्मासिस्ट बन जाते हैं. फार्मेसी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आप Delhi Institute of Pharmaceutical Sciences & Research और Directorate of Training & Technical Education का रुख कर सकते हैं.

इस कोर्स को करने के बाद आप अस्पताल में फार्मासिस्ट बन सकते हैं, इसके अलावा आप मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव, ड्रग इंस्पेक्टर और हायर एजुकेशन के फील्ड से जुड़ सकते हैं.

Q.4 मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नॉलजी  में करियर की क्या संभावनाएं हो सकती हैं ? A.4 मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नॉलजी रोजगार के लिहाज से काफी अच्छा कोर्स है. मेडिकल लैब टेक्नीशियन लैब में टिशू और तरल चीजों के नमूने लेकर उनकी जांच करते हैं. मेडिकल लैब टेक्नीशियन को इसके अलावा भी कई काम करने होते हैं. अगर स्टूडेंट्स इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिप्सार और दिल्ली के AIIMS से ये कोर्स कर सकते हैं. इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट्स को एंट्रेंस टेस्ट पास करना होगा. इस कोर्स को करने के बाद आप लैब्स और अस्पताल में रोजगार के अवसर तलाश  सकते हैं.

Q.5 रेडियोलॉजी टेक्नीशियन क्या होता, है इसके बारे में कुछ बताएं ? A.5 रेडियोलॉजी टेक्नीशियन एक्सरे, एमआरआई, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड से जुड़ा होता है. रेडियोलॉजी टेक्नीशियन की आज के समय में काफी डिमांड बढ़ी है. अगर स्टूडेंट्स इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो AIIMS दिल्ली, GTB अस्पताल, गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी और सेंट स्टीफंस अस्पताल से ये कोर्स कर सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आप प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पताल तक से जुड़ सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
यूपी पीसीएस 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
सरकार का बड़ा फैसला, SC-OBC छात्रवृत्ति के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट की अब नही होगी जरूरत
सरकार का बड़ा फैसला, SC-OBC छात्रवृत्ति के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट की अब नही होगी जरूरत
NCERT की चेतावनी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी किताबों से रहें सावधान
NCERT की चेतावनी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी किताबों से रहें सावधान
UPSC परीक्षा में पहली बार AI का इस्तेमाल, कई उम्मीदवारों के सपनों पर लगा ब्रेक
UPSC परीक्षा में पहली बार AI का इस्तेमाल, कई उम्मीदवारों के सपनों पर लगा ब्रेक

वीडियोज

Electric Sierra Finally Revealed! Tata की सबसे Iconic SUV की वापसी #autolive
Bollywood News: छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर मचेगा भौकाल! Mirzapur The Movie के नए किरदार हिलाएंगे कलीन भैया की गद्दी? (25.06.26)
Anupamaa: Anupama के हंसते-खेलते परिवार में पुलिस की एंट्री, Ansh पर लगा बड़ा आरोप!
Sansani | Crime News: सिया/सोनम तो बेवफा है ! | Pune News
दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहली बड़ी कार्रवाई, PMCH के प्रिंसिपल को पद से हटाया
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहली बड़ी कार्रवाई, PMCH के प्रिंसिपल को पद से हटाया
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है रहस्य
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Explained: PM मोदी की अपील के बाद लगातार सस्ता हो रहा सोना! इस महीने 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट्स से समझें- खरीदें या नहीं?
PM मोदी की अपील के बाद सोना सस्ता! जून में 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट से जानें- खरीदें या नहीं?
Embed widget