एक्सप्लोरर

कैसे बन सकते हैं ड्रोन पायलट, क्या इसके लिए भी करना होता है कोई कोर्स? जानें कमाई से संबंधित हर बात

Career As A Drone Pilot: ड्रोन पायलट बनने के लिए किस तरह की योग्यता चाहिए होती है. क्या इसके लिए किसी तरह का कोर्स करना पड़ता है? जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब.

How To Become A Drone Pilot: एक समय था जब ड्रोन का इस्तेमाल इक्का-दुक्का जगहों पर ही होता था.  इसे उड़ाने वाले खास होते थे और कम लोगों के पास ही ये ट्रेनिंग होती थी. लेकिन समय के साथ चीजें बदलीं और अब सिक्योरिटी से लेकर मीडिया इंडस्ट्री तक में लगभग हर जगह ड्रोन का प्रयोग होता है. शादी-ब्याह हो या किसी फिल्म की शूटिंग जहां कोई नहीं पहुंचता वहां ड्रोन पहुंचता है. इसके बढ़ते इस्तेमाल ने करियर के दरवाजे भी खोले हैं. तो अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो यहां इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां पढ़ें.

इन कामों के लिए होता है इस्तेमाल

ड्रोन का इस्तेमाल कमर्शियल और रीक्रिएशनल दोनों तरह के कामों के लिए होता है. इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2024 में ड्रोन इंडस्ट्री 900 करोड़ तक की हो सकती है. इसलिए इस फील्ड में करियर बनाना कहीं से भी घाटे का सौदा नहीं लग रहा है.

क्या है योग्यता

ड्रोन उड़ाने के लिए कई बार प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेनी होती है जबकि कई बार बिना प्रोफेशनल सर्टिफिकेट के भी ये काम किया जा सकता है. हालांकि अगर आप कमर्शियल तौर पर ड्रोन उड़ाना चाहते हैं तो आपको इससे संबंधित ट्रेनिंग लेनी होगी. इसके लिए योग्यता संस्थान के हिसाब से अलग-अलग होती है. मोटे तौर पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.

कैसे बन सकते हैं पायलट

हमारे देश में ड्रोन पायलट बनने और इसका लाइसेंस पाने के लिए कैंडिडेट को डीजीसीए द्वारा रिकग्नाइज इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग लेनी होती है. इसके लिए योग्यता 12वीं पास है. इसके साथ ही कैंडिडेट को मेडिकल एग्जामिनेशन भी पास करना होता है और उसका बैकग्राउंड गवर्नमेंट एजेंसी चेक करती है.

लाइसेंस पाने के लिए ट्रेनिंग पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा देनी होती है. डीजीसीए लाइसेंस देता है. कोर्स की फीस इंस्टीट्यूट के हिसाब से होती है जो 30 हजार से लेकर 1 लाख तक हो सकती है.

नोट करें ये जरूरी वेबसाइट

इंडियन गवर्नमेंट ने कुछ समय पहले Digital Sky नाम की वेबसाइट लॉन्च की है. इससे आपको ड्रोन के बारे में सभी जानकारी, परमिशन वगैरह मिलेगी. यहां मौजूद मैप पर आपको ग्रीन, येलो और रेड जोन पता चलेंगे साथ ही फ्लाइंग और नॉन-फ्लाइंग जोन भी.

यहां से करें कोर्स

फ्लाईटेक एविएशन एकेडमी, हैदराबाद

एलायंस यूनिवर्सिटी, अनेकल, बेंगलुरु

फोर इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, गुरुग्राम

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, फुर्सतगंज एयरफील्ड, अमेठी

माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, ग्वालियर

द बॉम्बे फ्लाइंग क्लब - जुहू एयरपोर्ट, मुंबई

सीएएसआर अन्ना यूनिवर्सिटी - सेंटर फॉर एयरोस्पेस रिसर्च एमआईटी कैंपस, चेन्नई. 

यह भी पढ़ें: आईआईटी कानपुर ने लॉन्च की रामायण वेबसाइट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Job:  बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, IBPS PO और SO भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख
बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, IBPS PO और SO भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख
Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget