एक्सप्लोरर

हरियाणा में प्राइमरी टीचर को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

Haryana Primary Teachers Salary: हरियाणा के प्राइमरी टीचर्स की कितनी मिलती है सैलरी? 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जान लीजिए अनुमानित आंकड़े.

Haryana Primary Teachers Salary: देशभर के सभी राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत तय की गई है. शिक्षकों की तनख्वाह भी इसी के हिसाब से मिल रही है. हरियाणा में प्राइमरी स्कूल के टीचर्स भी इस वक्त 7वें वेतन आयोग के प्रावधानों के मुताबिक वेतन ले रहे हैं. अब चर्चाएं इस बात की हो रही हैं कि अगले साल से केंद्र सरकार 8वां वेतन आयोग लागू कर सकती है. 

अगर ऐसा होता है तो हरियाणा समेत सभी राज्यों के कर्मचारियों को नई सैलरी स्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा. ऐसे में प्राइमरी टीचर्स की तनख्वाह में भी बड़ा बदलाव होगा. आइए जानते हैं कि फिलहाल हरियाणा में प्राइमरी अध्यापकों को कितनी सैलरी मिल रही है और 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद इसमें कितनी बढ़ोतरी हो सकती है.

हरियाणा में प्राइमरी टीचर्स की सैलरी कितनी है?

फिलहाल हरियाणा सरकार के प्राइमरी स्कूल शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है. इस आयोग के तहत प्राइमरी अध्यापकों का पे-स्केल लेवल 6 से शुरू होता है. जो लगभग 35400 रुपये मंथली बेसिक पे से तय है. इसके अलावा ग्रेड पे, महंगाई भत्ता यानी DA, मकान किराया भत्ता यानी HRA और अन्य भत्ते भी जोड़े जाते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी ने निकाली 200 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ऐसे कर सकेंगे फटाफट अप्लाई

इन सबको मिलाकर शुरुआती स्तर पर हरियाणा के प्राइमरी टीचर की सैलरी लगभग 45000 रुपये से 50000 रुपये तक पहुंच जाती है. एक्सपीरिएंस और प्रमोशन के साथ यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है. सीनियर टीचर की सैलरी करीब 60000 रुपये या उससे ऊपर तक हो सकती है.

8वें वेतन आयोग से सैलरी कितनी बढ़ेगी?

अब बात आती है 8वें वेतन आयोग की जो अगले साल लागू होने की संभावना है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नए आयोग के तहत बेसिक पे में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो हरियाणा के प्राइमरी अध्यापकों का शुरुआती बेसिक वेतन 35400 रुपये से बढ़कर लगभग 45000 रुपये तक पहुंच जाएगा. 

यह भी पढ़ें: MPPSC PCS 2025 रिजल्ट जारी, जानें एमपी पीसीएस में किसने मारी बाजी? टॉपर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें

भत्तों को जोड़ने के बाद कुल सैलरी 55000 से 65000 रुपये तक हो सकती है. वहीं एक्सपीरिएंस्ड और सीनियर टीचर्स की सैलरी 70000 रुपये क्राॅस कर जाने की उम्मीद है. 8वें वेतन आयोग से उम्मीद है कि यह अध्यापकों की सैलरी में बड़ा इजाफा लेकर आएगा. हालांकि आधिकारि आंकड़े घोषणा के बाद ही पता लग पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Bank Jobs 2025: बिना एग्जाम इस बैंक में मैनेजर बनने का मौका, 1 लाख से ज्यादा है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget