एक्सप्लोरर

Haryana NEET UG 2022 काउंसलिंग का डीवी राउंड 1 कैंसिल, नये शेड्यूल की घोषणा जल्द

Haryana NEET UG Counselling 2022: डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने हरियाणा नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के पहले राउंड को कैंसिल कर दिया है.

Haryana NEET UG Counselling DV Round Cancelled: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के डीवी राउंड के पहले चरण को कैंसिल कर दिया गया है. डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, डीएमईआर हरियाणा ने डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन का पहला राउंड कैंसिल कर दिया है. इसके पीछे वजह एडमिनिस्ट्रेटिव बताई जा रही है. अभी नये शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई है. ऐसी उम्मीद है कि डीवी राउंड का नया शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा.

इन तारीखों पर होना था डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन

पुराने शेड्यूल के मुताबिक जिसे कैंसिल कर दिया गया है, डीवी राउंड की शुरुआत 02 नवंबर सुबह नौ बजे से होनी थी और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2022 तय की गई थी. नया शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. ताजा अपडेट के लिए कैंडिडेट समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

इस तारीख को शुरू हुए थे रजिस्ट्रेशन

राउंड वन के लिए रजिस्ट्रेशन 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शुरू हुए थे और आवेदन करने की लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2022 थी. सीटों की प्रोविजनल लिस्ट 28 अक्टूबर 2022 के दिन रिलीज हुई थी. डीवी राउंड कैंसिल होने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है.

इस वेबसाइट पर पाएं ताजा जानकारी

हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2022 डीवी राउंड के पहले चरण के शेड्यूल के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जाया जा सकता है - uhsrugcounselling.com या uhsr.ac.in

क्या लिखा है नोटिस में

इस संबंध में जारी नोटिस में कहा गया है कि, ‘हरियाणा राज्य में सरकारी सहायता प्राप्त, निजी चिकित्सा और दंत चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में, जिनमें निजी, अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय शामिल हैं. साथ ही एसजीटी विश्वविद्यालय, बुढेरा, गुरुग्राम, अल-फलाह विश्वविद्यालय और पीडीएम विश्वविद्यालय, बहादुरगढ़, झज्जर के एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए राउंड -1 के दस्तावेज़ सत्यापन कार्यक्रम, को प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है.’

डीएमईआर की वेबसाइट देखते रहें

हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग डीवी राउंड वन के पात्र उम्मीदवारों के ये सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए डीएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. काउंसलिंग से संबंधित जाता अपडेट ड्रायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ऑफीशियल वेबसाइट पर ही पता चलेगा. इसके लिए ऊपर बतायी गई दोनों में से कोई भी एक वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSSSC में निकले वन दरोगा पद पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget