एक्सप्लोरर

सात समंदर पार जाकर संवारना चाहते हैं अपना करियर तो ये कोर्स जरूर करें भारतीय छात्र, यहां देखें पूरी लिस्ट

Exams for Foreign Admission: अगर आप आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो आपको यहां बताई गईं परीक्षाओं को पास करना होगा.

भारत से हर साल बड़ी तादात में स्टूडेंट्स बाहरी देशों में पढ़ने के लिए जाते हैं. इन छात्र-छात्राओं का लक्ष्य भारत के बाहर से उच्च शिक्षा प्राप्त करना होता है, जिसके लिए वह कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की तरफ रुख करते हैं. विदेश में पढ़ते वक्त छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खुद के विकास के लिए भी कई अवसर मिलते हैं.

विदेशों में छात्रों को तमाम अवसर मिलते हैं.  हालांकि विदेश पढ़ने जाने से पहले भारत के स्टूडेंट्स को कई एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत होती है. जिनके जरिए उनकी स्किल, नॉलेज, स्ट्रेंथ को टेस्ट किया जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि विदेश पढ़ाई करने जाने से पहले छात्र-छात्राओं को कौन सी परिक्षाएं देनी जरूरी है.

TOEFL- टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फॉरेन लैंग्वेज

अमेरिका पढ़ाई करने जाने से पहले छात्र को TOEFL एग्जाम देना जरूरी है. इससे छात्रों की इंग्लिश की जानकारी का आंकलन किया जाता है. इस एग्जाम को नॉर्थ अमेरिकी संस्थानों में वरीयता दी जाती है. यह परीक्षा पढ़ने, लिखने, बोलने और सुनने की समझ का आकलन करती है. जो अमेरिका या कनाडा में आगे की शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक आवश्यक परीक्षा है. टीओईएफएल स्कोर परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि से दो साल के लिए मान्य होता है. इस एग्जाम को देने के लिए छात्र की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए. साथ ही उन्हें 12वीं पास होना चाहिए.

IELTS- इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम

जो छात्र-छात्राएं उन देशों से आते हैं जो नॉन-नेटिव इंग्लिश कंट्री से आते हैं उनके लिए IELTS परीक्षा देनी जरूरी है. इस एग्जाम के जरिए ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड जैसे देशों के संस्थानों में छात्रों को प्रवेश मिलता है. आईईएलटीएस का स्कोर दो साल तक मान्य रहता है.

SAT-  स्कॉलैस्टिक असेसमेंट टेस्ट  

स्कॉलैस्टिक असेसमेंट टेस्ट संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉलेज प्रवेश के लिए जरूरी होता है. इस एग्जाम के जरिए छात्रों से गणित, पढ़ने और लिखने की क्षमताओं का परीक्षण करके कॉलेज के लिए उनकी तैयारी का आकलन किया जाता है.

GRE- ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन

ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन के जरिए स्टूडेंट्स को राइटिंग, मैथ्स और एनालिटिकल राइटिंग क्षमताओं का आकलन करता है. ये दुनिया भर में स्नातकोत्तर और बिजनेस स्कूल के इच्छुक छात्रों के लिए जरूरी है. खासकर जो छात्र अमेरिका से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं वे इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं.

GMAT- ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट

ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 114 से ज्यादा देशों के 21 हजार से अधिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए जरूरी है. ये एग्जाम बिजनेस से रिलेटेड कोर्स के लिए होती है. जिसकी वैलिडिटी पांच वर्ष तक रहती है.

ACT-  अमेरिकन कॉलेज टेस्ट

अमेरिकन कॉलेज टेस्ट (ACT) का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका में स्नातक प्रवेश के लिए जरूरी है.

LSAT- लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट

लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (LSAT) उन छात्रों के लिए जरूरी है जो अमेरिका के कॉलेजों से मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल करना चाहते हैं. ये परीक्षा संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में मान्य है.

यह भी पढ़ें- Assistant Professor Jobs 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर के बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget