एक्सप्लोरर

होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन, जानें आसान किस्तों में चुकाने का तरीका

होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए छात्रों को अच्छा खासा लोन मिल सकता है. अगर आप भी पैसों की तंगी की वजह से इस फील्ड में करियर नहीं बना पा रहे हैं तो एजुकेशन लोन से ये सपना पूरा होगा.

अगर आप होटल मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, लेकिन फीस को लेकर परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. बैंक और फाइनेंस संस्थाएं होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स के लिए एजुकेशन लोन देती हैं, जिससे आप न केवल अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं, बल्कि पढ़ाई खत्म होने के बाद आसान किस्तों में इसे चुका भी सकते हैं.

कितना मिलता है एजुकेशन लोन?

देश के कई प्रमुख बैंक और NBFC होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए 4 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देते हैं. यह लोन आपको भारत या विदेश दोनों जगह की पढ़ाई के लिए मिल सकता है. लोन की राशि संस्थान की फीस, हॉस्टल खर्च, किताबें, लैपटॉप और अन्य जरूरी खर्चों को ध्यान में रखकर तय की जाती है.

किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

एजुकेशन लोन लेने के लिए सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपका कॉलेज या यूनिवर्सिटी UGC/AICTE से मान्यता प्राप्त है या नहीं. इसके अलावा, छात्र को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होते हैं. कुछ बैंक एडमिशन के बाद ही लोन प्रोसेस करते हैं, जबकि कुछ एडमिशन लेटर मिलने के पहले भी अप्रूवल दे सकते हैं.

क्या देना होता है गारंटी?

4 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन के लिए आमतौर पर कोई गारंटी या कोलैटरल नहीं मांगा जाता है. लेकिन अगर आप इससे ज्यादा रकम का लोन लेते हैं, तो बैंक एक गारंटर या सिक्योरिटी की मांग कर सकता है. यह सिक्योरिटी आपके माता-पिता की आय, प्रॉपर्टी या फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में हो सकती है.

ब्याज दर और ईएमआई कैसे तय होती है?

होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए एजुकेशन लोन की ब्याज दर आमतौर पर 8% से 12% के बीच होती है. बैंक छात्रों को पढ़ाई के दौरान और उसके 6 से 12 महीने बाद तक कोई ईएमआई नहीं लेने का विकल्प देते हैं, जिसे ‘मोरेटोरियम पीरियड’ कहा जाता है. इस पीरियड के बाद छात्र की नौकरी लगने पर लोन की ईएमआई शुरू होती है. आप चाहें तो EMI को 5 से 15 साल तक के समय में आराम से चुका सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

एजुकेशन लोन के लिए आवेदन ऑनलाइन या बैंक ब्रांच में जाकर किया जा सकता है. आवेदन के समय आपको एडमिशन लेटर, मार्कशीट्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फीस स्ट्रक्चर और माता-पिता की आय का प्रमाण पत्र देना होता है.

यह भी पढ़ें- SSC ने निकाली हिंदी ट्रांसलेटर के बंपर पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget