एक्सप्लोरर

DRDO 2025 Internship: DRDO में इंटर्नशिप का शानदार मौका, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

DRDO के इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने का एक बेहतरीन मौका स्टूडेंट्स को मिल रहा है. जो छात्र रक्षा क्षेत्र में अपने करियर की दिशा तय करना चाहते हैं, वे इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं.

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने 2025 में अपने विभिन्न लैब्स और प्रोजेक्ट्स के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया है. इस इंटर्नशिप के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को मौका मिलेगा, जो अपनी पढ़ाई से संबंधित क्षेत्र में काम करना चाहते हैं.

इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर आप DRDO की इंटर्नशिप 2025 के लिए इच्छुक हैं, तो आपको पहले अपने अकादमिक बैकग्राउंड और रुचियों के आधार पर किसी DRDO लैब या प्रतिष्ठान का चयन करना होगा. इसके बाद, आप अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. चयन उम्मीदवार की एलिजिबिलिटी और लैब डायरेक्टर की अप्रूवल पर निर्भर करेगा, और इंटर्नशिप की संख्या सीमित होगी.

जानिए कौन कर सकता है आवेदन

यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए है जिनके पास अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग डिग्री है या जिनकी डिग्री सामान्य विज्ञान से संबंधित है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 19 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

इंटर्नशिप की डिटेल्स 

DRDO के आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इंटर्न्स को केवल DRDO लैब्स/प्रतिष्ठानों के अनक्लासिफाइड क्षेत्रों तक ही पहुंच दी जाएगी. इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि DRDO छात्रों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं है. DRDO किसी भी दुर्घटना के कारण होने वाली व्यक्तिगत चोट के लिए जिम्मेदार नहीं होगा. इंटर्नशिप की अवधि आमतौर पर 4 हफ्ते से लेकर 6 महीने तक हो सकती है, लेकिन यह लैब डायरेक्टर की सहमति पर निर्भर करेगा.

इंटर्नशिप के फायदे

-इंटर्नशिप उन क्षेत्रों में दी जाती है जो DRDO के रिसर्च क्षेत्रों से जुड़े होते हैं.
-छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा.
-आवेदन छात्र के संस्थान या कॉलेज के माध्यम से संबंधित DRDO लैब या प्रतिष्ठान में भेजे जाएंगे.
-यह स्कीम 1961 के अप्रेंटिस एक्ट के तहत नहीं आती.
-चयन उपलब्ध खाली जगह और लैब डायरेक्टर की स्वीकृति पर निर्भर करेगा.

इंटर्नशिप के दौरान मिलेगा वेतन 

इंटर्नशिप के दौरान चयनित छात्रों को मासिक वेतन 8,000 रुपये से 15,000 रुपये तक दिया जाएगा, जो उनकी शैक्षिक योग्यता और प्रोजेक्ट पर निर्भर करेगा.

DRDO के लैब्स

DRDO के देश भर में 50 से अधिक लैब्स और प्रतिष्ठानों का संचालन करता है, जो विभिन्न रक्षा अनुसंधान और विकास क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखते हैं. इन लैब्स में इंटर्नशिप के अवसरों की पेशकश की जाती है, और उम्मीदवारों को यहां काम करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Assistant Professor Jobs 2025: 400 से ज्यादा पदों पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, लाखों में है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget