एक्सप्लोरर

दिल्ली की डिप्लोमा सेमेस्टर परीक्षाएं 2020 हुईं कैंसिल, इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर मिलेंगे अंक

Board Of Technical Education, Delhi ने डिप्लोमा कोर्सेस की सेमेस्टर परीक्षाएं कोविड के कारण कैंसिल कर दी हैं.

Delhi Diploma Semester Exams 2020 Cancelled: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, दिल्ली ने वहां के डिप्लोमा कोर्सेस के सभी सेमेस्टर्स की परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं. अब किसी भी सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित नहीं होगी बल्कि हर सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को इंटर्नल एसेसमेंट और उनके पिछले एग्जाम के प्रदर्शन के आधार पर अंक देकर पास किया जाएगा. यह फैसला कोविड – 19 की वजह से हुआ है. दरअसल कोरोना से देश के हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं, रोज के रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में परीक्षाएं संपन्न कराना आसान नहीं. बीटीई ने मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए सभी सेमेस्टर्स के एग्जाम न कराने का फैसला लिया है.

अब ऐसे होगा ऐसेसमेंट –

चूंकि परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी, इस स्थिति में स्टूडेंट्स का एसेसमेंट दो बिंदुओं पर आधारित होगा. इसके तहत 50 प्रतिशत वेटेज पिछली परीक्षा के अंकों को दिया जाएगा और 50 प्रतिशत वेटेज इंटर्नल एसेसमेंट से प्राप्त अंकों को. दोनों को मिलाकर जो स्कोर आएगा वही स्टूडेंट्स का फाइनल स्कोर माना जाएगा.

जिन स्टूडेंट्स की आयी है कंपार्टमेंट –

ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी पिछले सेमेस्टर में किसी विषय में बैक या कंपार्टमेंट आयी है उन्हें भी नयी ऐसेसमेंट स्कीम के अंतर्गत ही पास किया जाएगा लेकिन उन्हें जिस विषय में बैक आयी है उसे बाद में पास करना होगा. बीटीई ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बाद में परीक्षा कंडक्ट कराएगा जब माहौल ठीक हो जाएगा. इन स्टूडेंट्स को अधिकतम एक साल का समय दिया जाएगा जिसमें उन्हें अपना बैक वाला विषय पास करना होगा ताकि वे डिप्लोमा के सभी सेमेस्टर्स में क्वालीफाई हो सकें.

री-एग्जाम भी होंगे –

इस पूरी प्रक्रिया के बाद कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होंगे जो इंटर्नल एसेसमेंट और पिछले एग्जाम के प्रदर्शन के आधार पर मिले अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बीटीई जब माहौल ठीक होगा उस समय परीक्षा कंडक्ट कराएगा. अपने अंकों से असंतुष्ट स्टूडेंट्स उस समय परीक्षा देकर अपने अंकों को बदलने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि ऐसे स्टूडेंट्स को बस इस बात का ध्यान रखना है कि दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में उनके जो भी अंक आएंगे यानी अंक बढ़ते हैं या कम होते हैं, उन्हें उन्हीं अंकों को अंतिम मानकर स्वीकारने होंगे.

WBJEE Counselling 2020 हुई आरंभ, यहां देखें पूरा शेड्यूल IAS Success Story: 22 साल की उम्र और पहले अटेम्पट में UPSC परीक्षा पास करने वाले मुकुंद से जानते हैं सफलता का सीक्रेट  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget