एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: आवेदन में सुधार करने का आखिरी मौका, इन फील्ड में कर सकते है बदलाव

CUET UG 2024 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज सीयूईटी यूजी 2024 के आवेदनों में सुधार के लिए करेक्शन विंडो बंद कर देगी. नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके, फटाफट करेक्शन कर लें.

CUET UG 2024 Application Correction Window To Close Today: एनटीए आज यानी 7 अप्रैल 2024 दिन रविवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के आवेदनों में सुधार के लिए करेक्शन विंडो बंद कर देगा. वे कैंडिडेट्स जो अपने एप्लीकेशन में किसी प्रकार का करेक्शन करना चाहते हैं, वे समय रहते ऐसा कर लें क्योंकि आज के बाद ये मौका फिर नहीं मिलेगा. करेक्शन आज रात 11.50 बजे तक किए जा सकते हैं लेकिन अंत समय तक का इंतजार न करें और पहले की ये प्रोसेस खत्म कर लें.

कल खुली थी विंडो

सीयूईटी यूजी के आवेदनों में सुधार के लिए दो दिन का मौका दिया गया है. एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल 6 अप्रैल को खुली थी और आज रात तक खुली रहेगी. ये काम केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट - exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाना होगा. जिन्होंने आने वाले एग्जाम के लिए रजिस्टर कराया हो, वे फटाफट ये काम पूरा कर लें.

कौन सी फील्ड कर सकते हैं एडिट

इस सुविधा का लाभ उठाकर आप जो फील्ड एडिट कर सकते हैं, वे इस प्रकार हैं – कैंडिडेट का नाम, माता-पिता का नाम, फोटोग्राफ और सिग्नेचर (इमेज अपलोड), डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कैटेगरी, एग्जाम सेंटर सिटी सेलेक्शन का चुनाव (अधिकतम चार च्वॉइस दे सकते हैं), डोमेन सब्जेक्ट्स.

इन आसान स्टेप्स से करें आवेदनों में सुधार

  • आवेदनों में सुधार करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cuetug.ntaonline.in पर.
  • यहां अपने एकाउंट में लॉगिन करें और इसके लिए अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन वगैरह इस्तेमाल करें.
  • एक बार आवेदन खुल जाए तो उसे ठीक से चेक कर लें. अगर कहीं कोई सुधार करना हो तो वो कर लें और एक बार फिर इसे देख परख लें.
  • एक बार संतुष्ट हो जाएं तो सबमिट का बटन दबा दें. अब फॉर्म को डाउनलोड कर लें और कंफर्मेशन पेज को अपने पास संभालकर रख लें.

वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: CUET PG 2024 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget