एक्सप्लोरर

10 प्वॉइंट में जानिए कि आखिरी एक महीने में कैसे करें सीयूईटी यूजी 2023 की तैयारी

CUET UG Preparation: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए अब करीब एक महीने का समय बचा है. इस बचे समय में अपनी प्रिपरेशन ऐसे करें कि टाइम का बेहतरीन इस्तेमाल हो और आपको अधिकतम फायदा मिले.

CUET UG 2023 Last Month Preparation Tips: एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा 2023 के आयोजन में अब थोड़ा ही समय बाकी है. रजिस्ट्रेशन बंद हो चुके हैं और कैंडिडेट्स अब अपनी तैयारियों को फाइनल टच देने में जुटे हैं. 12वीं के बाद हर कोई अच्छे और अपने मन के कॉलेज में एडमिशन लेना चाहता है. इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 पास करना जरूरी है. सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 21 से 31 मई 2023 के बीच किया जाएगा. मोटे तौर पर परीक्षा आयोजित होने में एक महीने के करीब का समय बाकी है. इस समय में कुछ ऐसे तैयारी करेंगे तो फायदा मिलेगा.

10 प्वॉइंट में जानें सीयूईटी यूजी 2023 की तैयारी के टिप्स

  • इस बचे हुए समय और अपने सिलेबस को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले प्लानिंग कर लें. सभी विषयों को अपनी तैयारी की स्थिति के मुताबिक समय में बांट लें. किसे कितने दिन देने हैं, तय कर लें.
  • हर दिन सुबह उठकर उस दिन का टाइम टेबल बनाएं और उस पर स्टिक रहें. सबसे पहले तय करें कि आज क्या-क्या पढ़ना है और रात में उसे खत्म करके ही सोएं.
  • अपने कमजोर एरिया को पहचानें और टाइम टेबल में उसे अतिरिक्त समय दें. ये भी तय करें कि इसे कितने समय में पूरा करना है.
  • रोज प्रैक्टिस टेस्ट दें. इससे आपको पेपर के फॉरमेट का अंदाजा तो लगेगा ही साथ ही आपकी प्रैक्टिस होगी और वीक साथ में स्ट्रांग एरिया पता चलेंगे.
  • प्रैक्टिस टेस्ट देते समय उसे बिलकुल परीक्षा वाले माहौल में दें और समय के अंदर पेपर खत्म करें. टालमटोली का रवैया न अपनाएं.
  • जो तैयारी आपने बोर्ड के पेपरों के लिए की थी उस पर भी नजर डालें और वहां से नोट्स, स्टडी मैटिरियल वगैरह रिव्यू करें.
  • किसी खास विषय या टॉपिक पर बार-बार अटक रहे हों तो एक्सपर्ट की मदद लें. अपने टीचर या सीनियर से मिलकर डाउट क्लियर कर लें.
  • किसी की तैयारी करने के तरीके को कॉपी न करें. अपने पेस, अपनी स्पीड और अपने अनुसार ही आगे बढ़ें.
  • कुछ भी ऐसा जो अभी तक नहीं पढ़ा है उसे कतई शुरू न करें. इस समय कुछ नया तैयार करेंग तो केवल समय बर्बाद होगा.
  • फॉर्मूला, रूल्स या जो भी याद करने वाली चीजें हों जिन्हें आप भूलते हों उनकी चिट बनाकर अपने कमरे में चिपका लें. आते-जाते उन पर निगाह मारते चलें.

यह भी पढ़ें: ऑफिस में प्रमोशन पाने के लिए ये स्ट्रेटजी आ सकती है काम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget