एक्सप्लोरर

Work Place पर प्रमोशन पाने के लिए ये स्ट्रेटजी कर सकती है मदद, इन Do’s और Don’ts का भी रखें ध्यान

Tips To Get Promotion: नौकरी के दौरान जल्दी-जल्दी प्रमोशन मिले इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें. इनसे आप अपने सीनियर्स की नजर में आएंगे और सैलरी और पोस्ट दोनों बढ़ने के चांस अच्छे हो जाएंगे.

How To Get Promoted In Office: नौकरी कैसी भी हो हर कोई चाहता है कि कुछ समय के बाद उसकी सैलरी और पद दोनों बढ़े. करियर ग्रोथ के बिना काम करने का मोटिवेशन कुछ दिनों में खत्म हो जाता है. जब आप और आपके साथ कंपनी भी आगे बढ़ती है तो इससे नौकरी करने वाले और नौकरी देने वाले दोनों को फायदा होता है और काम का मजा भी आता है. वैसे तो प्रमोशन और सैलरी वगैरह बढ़ना हर कंपनी की पॉलिसी और इंप्लॉयर की क्षमताओं पर निर्भर करता है फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने प्रमोशन के चांस बढ़ा सकते हैं.

वैल्यू एडिशन करें

अपनी स्किल्स, अपने काम करने के तरीके, अपनी प्रेजेंस से काम में वैल्यू ऐड करें. जहां जिस पद पर ज्वॉइन किया था उससे रोज सीखते हुए ग्रो करें. कुछ दिनों में आपको पहले से काफी काम और उस काम में प्रवीणता आ जानी चाहिए. बॉस को भी पता हो कि अगर ये काम आपक सौंपा गया है तो ये जिम्मेदारी के साथ पूरा हो जाएगा. ये भरोसा जगाने के लिए हर दिन खुद को इम्प्रूव करें, आपके प्रमोशन के चांस बढ़ जाएंगे.

अपने सीनियर्स से फीडबैक लें

अपने सीनियर्स, मैनेजर, बॉस, सुपरवाइजर जो भी हों उनसे समय-समय पर अपने काम को लेकर फीडबैक लेते रहें. जेन्यून फीडबैक मिलने पर उस पर काम करें. उनसे इस बारे में भी सलाह लें कि आप अपने करियर को आगे कैसे बढ़ा सकते हैं. क्या स्किल्स ऐड करने पर आपको और फायदा होगा. उनसे अपने रिश्ते भी मधुर रखें और काम के साथ-साथ अपना व्यवहार भी ठीक रखें.

प्रेशर में न बिखरें

जब सब कुछ नॉर्मल चल रहा होता है या जब काम कम होता है तो हर कोई सिचुएशन से डील कर लेता है लेकिन जब काम का प्रेशर ज्यादा होता है तब किसी की भी असली काबलियत निकलकर आती है. चुनौती, नया काम, नये गोल, नया टारगेट और नये बदलावों से घबराएं नहीं और इन्हें आगे बढ़कर स्वीकार करें. आप खुद ब खुद अपने सीनियर्स की पहली पसंद बन जाएंगे और प्रमोशन के लिए सही व्यक्ति भी.

वर्क एथिक्स करते हैं मदद

काम के दौरान वर्क एथिक्स का खास ख्याल रखें. आप लाख हार्ड वर्किंग हों लेकिन अगर कुछ बेसिक चीजों में आपको समस्या है तो आप प्रमोशन के लिए सही नहीं माने जाते. इनमें कुछ छोटी-छोटी जरूरी बातें भी शामिल होतै हैं. जैसे समय से आना, समय से जाना, छुट्टियां जब तक जरूरी न हों न लेना, बेकार की बहानेबाजी से बचना, किसी का नुकसान करने की कोशिश न करना, डेडलाइंस को पूरा करना, मीटिंग्स और कंपनी इवेंट्स में हिस्सा लेना, सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखना, पॉलिटिक्स में न पड़ना, इधर-उधर की बातों पर समय न गंवाना, वगैरह.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget