एक्सप्लोरर

CG SET 2024: छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

CG SET 2024 Registration: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. कब तक अप्लाई कर सकते हैं और परीक्षा किस दिन आयोजित होगी, जानते हैं ऐसे ही जरूरी डिटेल.

Chhattisgarh SET 2024 Registration Begins: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए आवेदन लिंक खोल दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - vyapam.cgstate.gov.in. यहां से आवेदन करने के साथ ही डिटेल और अपडेट भी पता किए जा सकते हैं.

ये है लास्ट डेट

सीजी एसईटी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 जून 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. जहां तक एग्जाम डेट की बात है तो छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 का आयोजन 21 जुलाई के दिन किया जाएगा.

क्या रहेगी एग्जाम की टाइमिंग

सीजी एसईटी परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई के दिन होगा. इस दिन एग्जाम दो शिफ्टों में होगा. टाइमिंग की बात करें तो पेपर वन की टाइमिंग है सुबह 10 से 11.15 बजे तक. वहीं पेपर टू की टाइमिंग है दोपहर में 2 बजे से शाम 4.15 मिनट तक.

शुल्क कितना लगेगा

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए स्टेट के कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है. वहीं दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 700 रुपये देने होंगे. परीक्षा राज्य के कई केंद्रों में आयोजित की जाएगी.

कौन कर सकता है अप्लाई

सीजी एसईटी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो. इसके समकक्ष डिग्री रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं. पात्रता संबंधी अन्य डिटेल वेबसाइट पर दिए नोटिस पर चेक कर सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से कराएं रजिस्ट्रेशन

  • सीजी एसईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी vyapam.cgstate.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको CG SET 2024 नाम का एप्लीकेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. यहां पहले आपको खुद को रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन कराएं और फिर बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें.
  • जहां जो डिटेल मांगे जा रहे हों, वे सब भरें, साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाएं और इसे चेक करने के बाद सबमिट कर दें.
  • फीस का पेमेंट करें और एक बार जब प्रोसेस पूरा हो जाए तो इस कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके रख लें.
  • इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं, ये आगे आपके काम आएगा.

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget