एक्सप्लोरर

CBSE लाया है टीचर्स के लिये ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम, पढ़ें पूरे डिटेल्स

सीबीएसई टीचर्स के लिये ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम लाया है ताकि उनकी प्रोडक्टीविटी बढ़ सके. यह प्रोग्राम बिल्कुल मुफ्त है और इसे सफलतापूर्वक करने पर उन्हें ई-सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा.

CBSE To Launch Free Online Teacher Training Programmes: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन टीचर्स के लिये फ्री ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम्स लांच करने वाला है. इससे वे अपने पढ़ाने के तरीके को और सुधार सकते हैं ताकि नतीजे पहले से ज्यादा अच्छे आयें. ये प्रोग्राम्स पूर्णतः मुफ्त हैं और इन्हें ज्वॉइन करने के लिये टीचर्स को किसी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी है. यहां तक की ठीक से प्रोग्राम पूर्ण करने के बाद शिक्षकों को ई-सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा. ये प्रोग्राम्स सीबीएसई के बहुत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंसेस द्वारा कंडक्ट कराये जायेंगे.

प्रोग्राम का स्वरूप –

इन टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के कई सेशंस होंगे. हर एक सेशन एक घंटे का होगा. अगर कोई शिक्षक पांच सेशन कर लेता है तो उसे एक दिन की ट्रेनिंग के बराबर समझा जायेगा. जिसके बाद उसे ई-सर्टिफिकेट दिया जा सकता है.

सीओई ने मई 2020 के लिये तकरीबन 1200 ऑनलाइन सेशंस कराने की योजना बनायी है. सीबीएसई के टीचर्स पूरा मॉड्यूल और बाकी जानकारियां विस्तार से पाने के लिये सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाबत दिये नोटिस को देख सकते हैं.

कुछ समय पहले सीबीएसई ने पायलट टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाया था जिसमें देश और विदेश के करीब 35,000 शिक्षकों और प्रिंसिपल्स ने भाग लिया था.

कैसे करें ज्वॉइन –

इसके लिये सबसे पहले संबंधित सीओई यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करायें. इनकी सूची वेबसाइट पर दी हुई है. सीओई पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को इनविटेशन ईमेल भेजेगा.

ऑनलाइन सेशन के लिये इनविटेशन लिंक मिलने पर यस नाम की बटन पर क्लिक कर दें. इस इनवाइट लिंक को दूसरों के साथ शेयर न करें. आपने जिस ईमेल से रजिस्ट्रेशन कराया हो उसी से लॉगिन रहें और क्लास ज्वॉइन करने के लिये इनविटेनशन लिंक पर क्लिक कर दें.

इसके बाद ज्वॉइन नाओ या ज्वॉइन मीटिंग पर क्लिक करके आगे बढ़ें. आपका माइक्रोफोन म्यूट पर और कैमरा ऑफ होना चाहिये, यह इस क्लास के लिये एक कंडीशन है. कोई समस्या हो तो चैट बॉक्स से बात करें. सेशन के एंड में अपना फीडबैक कम अटेंडेंस फॉर्म अवश्य भरें और सर्टिफिकेट पाने के लिये सेशन पूरा जरूर करें. अधिक जानकारी के लिये cbse.nic.in पर जायें.

IAS Exam: अंर्तराष्ट्रीय घटनाओं और देश में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लें जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget