एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से फटाफट कर लें डाउनलोड

JEE Advanced Admit Card 2024: आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इन्हें किस वेबसाइट से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? जानिए डिटेल में.

IIT Madras Released JEE Advanced Admit Card 2024 Today: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आज यानी 17 मई 2024 दिन शुक्रवार को एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वे एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – jeeadv.ac.in. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने एडमिट कार्ड जारी किए हैं. स्टूडेंट्स की रजिस्टर्ड आईडी पर एडमिट कार्ड का लिंक भेज दिया गया है. 

इतने स्टूडेंट्स ने कराया है रजिस्ट्रेशन

बता दें कि आईआईटी जेईई परीक्षा में पास होने वाले 250284 स्टूडेंट्स इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र थे. इनमें से इस साल करीब 1.91 लाख छात्रों ने एडमिट कार्ड कि लिए अप्लाई किया है. इन सभी का इंतजार आज पूरा हो गया है क्योंकि आज ही आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है. 

नोट कर लें जरूरी डिटेल

शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक जेईई एडवांस्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आज सुबह रिलीज कर दिए गए. परीक्षा का आयोजन 26 मई के दिन किया जाएगा. पेपर दो शिफ्ट में होंगे, पहला पेपर होगा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच और दूसरा पेपर होगा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच.

डॉक्यूमेंट्स कैरी करना ना भूलें

परीक्षा वाले दिन अपने साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर ले जाएं. यानी एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और साथ में एक वैलिड फोटो आईडी. इन्हें दिखाने के बाद ही आपको केंद्र में प्रवेश मिलेगा. इन्हें निकालकर अपने पास रख लें.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeeadv.ac.in पर.
  • यहां आपको JEE Advanced 2024 Admit Card Download Link नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. अगर यहां लिंक ना मिले तो JEE Advanced 2024 Login पर जाएं और वहां क्लिक करके लिंक तक पहुंचें.
  • ऐसा करने पर जो नया पेज खुले, उस पर अपने डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
  • ये प्रिंट आपको एग्जाम वाले दिन अपने साथ लेकर जाना होगा.
  • इस संबंध में कोई भी और जानकारी या अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

यह भी पढ़ें: UPSC CDS परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां से कर सकते हैं अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG 2026 में रिकॉर्ड 2.73 लाख रजिस्ट्रेशन, अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
NEET PG 2026 में रिकॉर्ड 2.73 लाख रजिस्ट्रेशन, अफवाहों से सावधान रहने की सलाह
CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
CAT 2026 आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है अप्लाई
CAT 2026 आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा और कौन कर सकता है अप्लाई

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget