एक्सप्लोरर

CBSE ने स्कूलों को दी चेतावनी, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए LOC सुधार की आखिरी विंडो खुली

CBSE ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों का डेटा सही दर्ज करने के लिए स्कूलों को सुधार विंडो 13 से 27 अक्टूबर तक उपलब्ध कराई है. इस दौरान नाम, जन्मतिथि और विषय विवरण में कोई भी गलती सुधारी जा सकती है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी संबद्ध स्कूलों को याद दिलाया है कि 2025-26 की कक्षा 10 और 12 की मुख्य बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का डेटा सही तरीके से LOC (List of Candidates) में दर्ज किया जाए. बोर्ड ने सुधार की सुविधा 13 से 27 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध कराई है. इस दौरान स्कूल अपने छात्रों के नाम, जन्मतिथि और विषय विवरण में कोई भी गलती सुधार सकते हैं.

बोर्ड ने साफ किया है कि छात्रों के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि और चुने गए विषय स्कूल के प्रवेश रिकॉर्ड से मेल खाने चाहिए. किसी भी गलती से भविष्य में छात्र की परीक्षा और मार्कशीट पर असर पड़ सकता है. इसलिए स्कूलों से कहा गया है कि LOC भरते समय पूरी सावधानी बरती जाए.

विषय कोड चुनने में बरतें ध्यान

विशेष रूप से विषय कोड चुनते समय गलती न हो, इसके लिए बोर्ड ने उदाहरण भी दिए हैं. कक्षा 10: हिंदी-A (002), हिंदी-B (085), उर्दू-A (003), उर्दू-B (303), गणित (मानक) (041), गणित (बेसिक) (241)

कक्षा 12: हिंदी कोर (302), हिंदी वैकल्पिक (002), अंग्रेजी कोर (301), अंग्रेजी वैकल्पिक (001), संस्कृत कोर (322), संस्कृत वैकल्पिक (022), उर्दू कोर (303), उर्दू वैकल्पिक (003), गणित (041), एप्लाइड मैथ्स (241) बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि विषय कोड ठीक से चयनित होना चाहिए, क्योंकि यह सीधे छात्र के रिजल्ट और मार्कशीट से जुड़ा होता है.

सुधार प्रक्रिया की जानकारी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि LOC जमा करने के बाद भी सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी. यदि कोई स्कूल ने समय पर LOC जमा कर दी और फीस भी भर दी, लेकिन बाद में किसी छात्र के डेटा में गलती पाई जाती है, तो उसे अंतिम तारीख तक सुधारा जा सकता है. हालांकि, कुछ बदलाव करने पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है.

सुधार प्रक्रिया के बाद स्कूल प्रत्येक छात्र के लिए वेरिफिकेशन स्लिप निकाल सकेंगे. अगर उस दौरान कोई गलती दिखाई देती है, तो सुधार की सुविधा भी मौजूद रहेगी.

कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए भी वही नियम

CBSE ने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा 9 और 11 के छात्रों के LOC फॉर्म में भी नाम, जन्मतिथि और विषयों के विवरण में सुधार की सुविधा 13 से 27 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी. स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि इस दौरान सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या न हो.

यह भी पढ़ें- Jobs: यहां निकली ओवरमैन और माइनिंग सरदार के 209 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget