एक्सप्लोरर

CBSE Exams 2024: क्लास 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, लास्ट डेट आगे बढ़ी

CBSE Exams 2024 Registration: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. अब इस डेट तक फॉर्म भरा जा सकता है.

CBSE Exams 2024 Registration Last Date: सीबीएसई बोर्ड के 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए राहत की खबर है. बोर्ड ने साल 2024 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. वे स्टूडेंट्स जो क्लास 9 और 11 में हैं और अगले साल बोर्ड परीक्षा देंगे, वे अब इस बढ़ी हुई लास्ट डेट तक फॉर्म भर सकते हैं. जिन्होंने एनुअल एग्जामिनेशन के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे अब करा सकते हैं. ऐसा करने के लिए नई लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2023 कर दी गई है. इस तारीख तक लेट फीस नहीं लगेगी.

लेट फीस के साथ इस तारीख तक कराएं रजिस्ट्रेशन

किसी वजह से अगर छात्र इस तारीख तक भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं तो वे 26 से 29 अक्टूबर 2023 के बीच में भी पंजीकरण करवा सकते हैं. हालांकि इसके लिए उन्हें लेट फीस देनी होगी. इस बारे में जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट पर दी हुई है. स्कूल के हेड से लेकर पैरेंट्स और स्टूडेंट्स तक सभी यहां से डिटेल जान सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – cbse.gov.in.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में बोर्ड ने लिखा है कि उन्हें बहुत से स्टूडेंट्स के द्वारा रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ाने की प्रार्थना मिल रही थी. इसे देखते हुए क्लास 9 और 11 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को इस प्रकार आगे बढ़ाया गया है.

इस पोर्टल से कराएं रजिस्ट्रेशन

क्लास 9वीं और 11वीं का रजिस्ट्रेशन सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से होगा. इसे एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स parikshasangam.cbse.gov.in पर जा सकते हैं. यहां अपने स्कूल का एफिलिएशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबसे पहले लॉगिन करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जरूरी जानकारियां देने के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.

यहां देखें नोटिस.

यह भी पढ़ें: 4 करोड़ से ज्यादा टीचरों की जरूरत, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget