एक्सप्लोरर

CBSE Exams 2021: ऑफलाइन होगी सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021, पढ़ें शिक्षा मंत्री के स्पीच की मुख्य बातें

CBSE 10th & 12th Exams 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से करवाई जायेगी.

CBSE Exams 2021 Will Be Held Offline: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के बारे में स्पष्ट करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि बोर्ड परीक्षायें ऑफलाइन माध्यम से करवाई जायेगीं. स्टूडेंट्स के हितों को देखते हुए कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को करवाना अत्यंत आवश्यक है. हालांकि अभी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है. लेकिन कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी बाद कराई जा सकती हैँ. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार 22 दिसंबर को केंद्रीय बोर्ड के शिक्षकों से ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि परीक्षाएं निश्चित रूप से होंगी, क्योंकि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं कराना बहुत ही जरूरी है. क्या बोर्ड परीक्षा का स्थगन संभव है? क्या इसमें तीन माह की देरी हो सकती है? के जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, कि "मोदी सरकार स्टूडेंट्स के साथ है. हम लगातार छात्रों के साथ बात कर रहे हैं. हमने कोरोना काल में JEE Main और  NEET जैसी बड़ी परीक्षाएं कराईं. बिहार चुनाव में इन परीक्षाओं का उदाहरण लिया गया. जनवरी-फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी. फरवरी माह तक इसे कराना संभव नहीं होगा. फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराई जा सकती है, इस पर मंथन करेंगे. आगे सूचना दी जाएगी. लगातार बातचीत चल रही है. शिक्षा मंत्री के इस कथन से यह उम्मीद की जा सकती है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जनवरी 2021 में जारी की जा सकती है. हालांकि सीबीएसई परीक्षा 2021 डेटशीट/शेड्यूल जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. जब ऑनलाइन पढ़ाई करायी जा सकती है तब ऑनलाइन परीक्षा क्यों नहीं ली जा सकती? का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ संख्या में स्टूडेंट्स को शिक्षा तक एक समान पहुंच उपलब्ध नहीं है, ऐसे छात्रों के लिये लैपटाप और स्थिर इंटरनेट उपलब्ध कराना होगा. और ऐसे में इस तरीके से परीक्षा लेना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि छात्रों पर कोविड – 19 का ठप्पा लगे और कोई यह न कहें कि कोविड के काल की डिग्री है इसलिए आवेदन न करें. सीबीएसई ने अप्रैल से अगस्त के बीच करीब 4.80 लाख शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाने की ट्रेनिंग दीहै. वहीँ केवीएस ने 15 हजार और जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) ने 9 हजार से ज्यादा शिक्षकों को ट्रेनिंग दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में शिक्षक एक योद्धा  की भांति काम किया, उन्होंने स्टूडेंट्स का सत्र बर्बाद नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में कक्षा 6वीं से ही वोकेशनल स्ट्रीम आ रही है. इंटर्नशिप के साथ पढ़ाई होगी. अब ज्ञान किताब तक ही सीमित नहीं रह जायेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget