एक्सप्लोरर

CAT 2021: कैट 2021 एग्जाम पैटर्न में नहीं होगा कोई बदलाव, प्रश्नों की संख्या पर ये है अपडेट

CAT 2021 Exam Pattern : एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 परीक्षा का फॉर्मेट पिछले साल जैसा ही रहेगा. हालांकि, प्रत्येक सेक्शन में प्रश्नों की संख्या को कम किया जा सकता है.

CAT 2021 Exam Pattern : कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2021 एग्जाम पैटर्न पिछले साल की तरह ही रहेगा. ये जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है. इस साल भी CAT में तीन सेक्शन होंगे - वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) और डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR). हालांकि, प्रत्येक सेक्शन में प्रश्नों की संख्या कम की जा सकती है.गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए CAT का पैटर्न पिछले साल बदला गया था.

CAT समिति सभी सेक्शन से प्रश्नों की संख्या कम करने की कोशिश में है
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है  कि,“चूंकि हम इस साल फिर से महामारी का मुद्दा देख रहे हैं, इसलिए CAT 2021 परीक्षा का फॉर्मेट और पैटर्न समान रहेगा. हालांकि, यह देखते हुए कि पिछले साल किए गए बदलाव के कारण CAT  परीक्षा को पूरा करने के लिए समय कम पड़ सकता है इसलिए CAT 2021 के लिए CAT समिति सभी तीन वर्गों QA, DILR और VARC  में प्रश्नों की संख्या को कम करने का प्रयास कर रही है. "

प्रत्येक सेक्शन के आंसर के लिए 40 मिनट का समय दिया जाएगा
प्रत्येक सेक्शन का उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट का समय दिया जाएगा. कैट 2021 के आयोजन संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए 13 मिनट 20 सेकंड का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2021, रविवार के लिए निर्धारित है.परीक्षा 159 शहरों में फैले 400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी.

CAT 2021 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 25 सितंबर से खुलेगी
बता दें कि विस्तारित कैट 2021 रजिस्ट्रेशन विंडो 22 सितंबर को शाम 5:00 बजे बंद कर दी गई थी. कैट 2021 के लिए लगभग 2.31 लाख उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है. वहीं कैट 2021 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 25 सितंबर से 27 सितंबर तक तीन दिनों के लिए उपलब्ध होगी. विंडो के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षण शहर की प्राथमिकताएं बदली जा सकती हैं.
“कैट 2021 प्रक्रिया को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाना है. कैट वेबसाइट द्वारा प्रदान की गई जानकारी केंद्र और राज्य सरकारों और IIM द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्णयों और निर्देशों पर निर्भर है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट जानकारी के लिए रेगुलर रूप से कैट की वेबसाइट पर विजिट करें.

ये भी पढ़ें

SSC Selection Post Phase IX 2021: 3261 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

NEET Answer Key 2021: नीट आंसर-की 2021 आज जारी किए जाने की उम्मीद, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget