एक्सप्लोरर

Career After 12th: इवेंट मैनेजमेंट की फील्ड में बनाना चाहते हैं करियर? ये कोर्स करेंगे आपकी मदद

Career In Event Management: इवेंट मैनेजमेंट का क्षेत्र बहुत ही बड़ा है जिसके तहत कई लेवल्स पर काम किया जा सकता है. इस फील्ड में जाने के लिए डिग्री और डिप्लोमा दोनों तरह के कोर्स किए जा सकते हैं.

How To Make Career In Event Management: 12वीं के बाद इवेंट मैनेजमेंट की फील्ड में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं तो पहले इस फील्ड के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें. किसी भी क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद ये सोचने से कोई फायदा नहीं होता कि कहीं गलत चुनाव तो नहीं हो गया. एंट्री के पहले रिसर्च जरूरी है. जैसा कि नाम से ही साफ है इवेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत किसी भी छोटी या बड़ी इवेंट को ऑर्गनाइज करना आता है. उस इवेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज की जिम्मेदारी इवेंट मैनेजर की होती है.

हालांकि कई बार प्रोजेक्ट या इवेंट देते समय क्लाइंट हर काम इवेंट मैनेजर को नहीं सौंपते और उन्हें अलग-अलग विशेषज्ञों के माध्यम से पूरा कराते हैं. इसके तहत प्रेस क्रांफ्रेंस से लेकर, वेडिंग, बर्थडे पार्टी या कोई भी और गैदरिंग के आयोजन की जिम्मेदारी उठानी होती है.

कैसे बनाएं करियर

इस फील्ड में एंट्री करने के लिए कैंडिडेट्स के पास सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट जैसे बहुत से कोर्सेस के ऑप्शन हैं जिनमें से वो चुन सकता है. हर कोर्स के लिए पात्रता, फीस, इंस्टीट्यूट, प्रवेश परीक्षा सब अलग होती है. कोर्स की फीस 20,000 रुपय से लेकर 5 लाख रुपये तक हो सकती है और कोर्स पूरा होने के बाद साल के 3 से 50 लाख तक कमाए जा सकते हैं. ये आपके अनुभव, आपकी कंपनी के नाम या आप जिस कंपनी के लिए काम करते हैं उसका ब्रांड जैसे बहुत से मुद्दों पर डिपेंड करता है.

किसी भी स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं अप्लाई

इस फील्ड में जाने के लिए किसी भी स्ट्रीम के छात्र अप्लाई कर सकते हैं. बस कोर्स के मुताबिक कैंडिडेट का 10 + 2 पास, बैचलर या मास्टर डिग्री लिए होना जरूरी है. ये प्रवेश परीक्षा और कई बार संस्थान पर निर्भर करता है कि पिछली क्लास में कितने अंक मांगे जाते हैं यानी पात्रता क्या है.

कोर्स और काम क्या हैं

इंडिया में इवेंट मैनेजर्स के बहुत से काम होते हैं. जैसे वेडिंग प्लानर, इवेंट कोऑर्डिनेटर, इवेंट प्लानर, डायरेक्टर ऑफ इवेंट्स वगैरह. यूजी कोर्स करना है तो बीबीए इन इवेंट मैनेजमेंट कर सकते हैं. पीजी कोर्स करना है तो एमबीए इन इवेंट मैनेजमेंट कोर्स कर सकते हैं. इसके साथ ही डिप्लोमा ऑफ इवेंट मैनेजमेंट भी किया जा सकता है.

कहां हैं इंस्टीट्यूट

इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए संस्थान कई बार खुद का एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करवाते हैं तो बहुत सी जगहों पर एडमिशन कैट, मैट, जैट, जीमैट, जीआरई (पीजी कोर्स क लिए) के बेसिस पर दिया जाता है. वहीं कई जगहों पर यूजी कोर्स के लिए सीयूसीईटी, डीसैट, बूमैट आदि परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है. यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई, एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन, दिल्ली वगैरह से कोर्स किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget