एक्सप्लोरर

Board Exam Results: जानें CBSE, बिहार, यूपी, MP, गुजरात और HP बोर्ड रिजल्ट की डेट और अपडेट!

बोर्ड रिजल्ट 2025 में लाखों स्टूडेंट्स के इंतजार की घड़ी खत्म! जानें CBSE, बिहार, यूपी, MP, गुजरात और HP बोर्ड के नतीजे कब होंगे जारी, कहां और कैसे चेक करें-पूरी जानकारी यहां!

देश भर में लाखों स्टूडेंट्स अब अपने बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं के चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है. आइए जानते हैं कब तक जारी होंगे विभिन्न राज्यों के बोर्ड परीक्षा परिणाम. 

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025

सीबीएसई बोर्ड से 10वीं व 12वीं बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले करीब 39 लाख स्टूडेंट्स को भी अब अपने परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सेकेंड्री एवं सीनियर सेकेंड्री रिजल्ट मई 2025 माह के पहले हफ्ते में घोषित किए जाने की संभावना है, हालांकि स्टूडेंट्स को बता दें कि अभी तक सीबीएसई की ओर से रिजल्ट डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन ऐसा अनुमान है की बोर्ड की ओर से जल्द ही डेट संबंधी सूचना जारी की जाएगी.

सीबीएसई बोर्ड से इस साल 39 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है. इसलिए सीबीएसई रिजल्ट को कई वेबसाइट पर जारी किया जाएगा जिससे स्टूडेंट्स आसानी से अपने रिजल्ट की जांच कर सकें. रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर चेक किया जा सकेगा.

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) हर साल अन्य राज्यों से पहले अपने परिणाम घोषित करता है. इस साल भी बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह तक आने की उम्मीद है. बिहार बोर्ड में उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग तेजी से चल रही है ताकि नतीजे समय पर जारी किए जा सकें.

उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के अनुसार, यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की करीब 2.96 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग 1.35 लाख टीचर्स कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है. एमपी बोर्ड ने परीक्षा के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग शुरू कर दी थी और अब तक लगभग 10% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है.

 गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2025

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 11 मई, 2025 तक जारी कर सकता है, हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि अभी बाकी है. गुजरात बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर परिणाम जारी करेगा. स्टूडेंट्स अपनी सीट नंबर का उपयोग करके अपने स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे. परिणाम डिजिलॉकर और SMS सेवाओं के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे.

GSEB SSC परीक्षा 2025 में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने होंगे. दिव्यांग स्टूडेंट्स को पास होने के लिए कम से कम 20% अंक चाहिए. जिन स्टूडेंट्स को E1 या E2 ग्रेड मिलेगा, उन्हें परीक्षा में दोबारा शामिल होना होगा.

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जा रही हैं. हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे अप्रैल-मई 2025 में जारी होने की संभावना है. परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देखे जा सकेंगे. पिछले साल HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 85,777 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 63,092 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी.

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

सभी बोर्ड अपने परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइटों पर जारी करेंगे. स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या सीट नंबर का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकेंगे. कई राज्यों में डिजिलॉकर और SMS सेवाओं के माध्यम से भी परिणाम उपलब्ध कराए जाएंगे. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटों पर रेगुलर चेक करते रहें, क्योंकि रिजल्ट डेट में बदलाव हो सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और आगे की पढ़ाई या करियर की प्लानिंग कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget