एक्सप्लोरर

क्लास 12वीं स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने शुरू किए आवेदन, ये है आखिरी डेट

Bihar Board 12th Scrutiny Form: BSEB ने 12वीं कक्षा के स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 8 अप्रैल 2025 तक चलेगी.

Bihar Board 12th Scrutiny and Compartment Exam: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं क्लास के नतीजों से असंतुष्ट छात्रों के लिए स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. जिन छात्रों को अपने अंकों में कोई गलती या कमी महसूस हो वे 8 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा छात्र इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी इस दौरान आवेदन कर सकते हैं. सभी इच्छुक छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को देख सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड का लक्ष्य 31 मई 2025 तक इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का है, ताकि छात्रों को समय पर उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सके.

स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंटल परीक्षा क्या है?

स्क्रूटनी एक प्रक्रिया है, जिसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिका को फिर से जांचा जाता है. अगर छात्र को लगता है कि उसके अंकों में कोई गलती हो सकती है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है. इसमें किसी प्रश्न का गलत मूल्यांकन होने पर सुधार किया जाता है. वहीं, कम्पार्टमेंटल परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं. ऐसे छात्रों को इन विषयों में फिर परीक्षा देनी होती है.

यह भी पढ़ें: 

​यहां है CUET 2025 एंट्रेंस में टॉप करने की मास्टर प्लानिंग! जानें क्या करना होगा?

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

यदि छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं या किसी विषय में असफल हैं तो वे 120 रुपये प्रति विषय के शुल्क के साथ स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह आवेदन शुल्क उसी प्रकार कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी लागू होता है.

यह भी पढ़ें:

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. फिर होमपेज पर ‘BSEB 12th Scrutiny Form 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद नए पंजीकरण पैनल में परीक्षा का प्रकार और जिला चुनें.
  4. अब रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें और कैप्चा भरें.
  5. फिर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें.
  6. अब आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें, फिर शुल्क का भुगतान करें.
  7. अंत में भुगतान के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
IPS Success Story: रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget