एक्सप्लोरर

बिहार बीएड सीईटी 2020 परीक्षा के लिये आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

वे उम्मीदवार जो बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना चाहते हैं, उनके लिये खबर यह है कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें

बिहारः Bihar BEd Common Entrance Test Application Process Begins: बिहार के उन युवाओं के लिये यह खबर काम की हो सकती है जो शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं. ताज़ा सूचना के अनुसार स्टेट बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिये आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक परीक्षा की संभावित तारीख 29 मार्च 2020 है. दरभंगा में स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. यहां यह बताना भी आवश्यक है कि बिहार बीएड सीईटी परीक्षा के लिये आवेदन करने की अंतिम तारीख 02 मार्च 2020 है. अंतिम तिथि आने के पहले आवेदन कर दें. एप्लीकेशन भरने के बाद अगर आपको लगता है कि कहीं कोई गलती रह गयी है तो एप्लीकेशन फार्म को एडिट किया जा सकता है. फार्म को एडिट करने की अंतिम तिथि है 04 मार्च 2020. साथ ही फीस देने की आखिरी तारीख 05 मार्च 2020 है. इस विषय में अभी पक्की जानकारी नहीं है पर बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 23 मार्च 2020 के आसपास रिलीज़ होगा. परीक्षा के पहले इसे डाउनलोड किया जा सकता है. इस बीएड परीक्षा को बिहार राज्य की लगभग 15 यूनीवर्सिटीज़ मान्यता देती हैं जो बीएड कराती हैं. यानी अगर आप इस कॉमन एंट्रेस टेस्ट को पास कर लेते हैं तो इन यूनीवर्सिटीज़ में एडमीशन लेने के पात्र हो जायेंगे.

महत्वपूर्ण तारीखें –

आवेदन करने की अंतिम तारीख – 02 मार्च 2020

फार्म एडिट करने की अंतिम तारीख – 04 मार्च 2020

फीस जमा करने की अंतिम तारीख – 05 मार्च 2020

एडमिट कार्ड रिलीज़ होने की संभावित तारीख – 23 मार्च 2020

परीक्षा संपन्न होने की संभावित तारीख -  29 मार्च 2020

शैक्षिक योग्यता –

इस परीक्षा में शामिल होने के लिये जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर या मास्टर डिग्री ली हो. बीई या बीटेक किये उम्मीदवार के लिये आवश्यक है कि उसने साइंस या मैथ्स विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्पेशलाइजेशन किया हो. इसके अलावा शिक्षा शास्त्री कोर्स के लिये जरूरी है कि आवेदक ने शास्त्री कोर्स या संस्कृत से बीए किया हो. इसमें भी कम से कम 50 परसेंट अंक होने चाहिए.

कैसे करें आवेदन –

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bihar-cetbed-inmu.in पर जायें. वहां पहुंचकर अप्लाई फॉर एंट्रेंस एग्जाम नाम के कॉलम पर क्लिक करें. जरूरी जानकारियों के साथ लॉगइन करें और एप्लीकेशन भर दें. अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे, एससी, एसटी वर्ग को 500 रुपये और ईबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला, और पीएच कैंडिडेट्स को 750 रुपये शुल्क भरना होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान 
अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान 
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
गेट नहीं दिया? फिर भी कर सकते हैं PhD, IIT जोधपुर दे रहा मौका 
गेट नहीं दिया? फिर भी कर सकते हैं PhD, IIT जोधपुर दे रहा मौका 
बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार
बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc March Live: आकाशवाणी भवन में धरने के बीच बोले राहुल गांधी- चुनाव आयुक्त को मिलना ही पड़ेगा
Live: आकाशवाणी भवन में धरने के बीच बोले राहुल गांधी- चुनाव आयुक्त को मिलना ही पड़ेगा
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget