एक्सप्लोरर

AMU Admission 2021: UG कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, ऐसे करें अप्लाई

AMU Admission 2021: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट amu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान रखें कि बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिन तारीख 8 जुलाई है.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) उत्तर प्रदेश ने अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्से में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट amu.ac.in पर ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि यूनिवर्सिटी द्वारा विभिन्न कोर्सेस में स्टूडेंट्स के एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा. कुछ कोर्सेस में एडमिशन मेरिट बेस्ड है यानी एडमिशन क्वालिफाइंग एग्जाम रिजल्ट पर बेस्ड होगा.

बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की लास्ट डेट 8 जुलाई है
बिना लेट फीस के आवेदन करने की लास्ट डेट 8 जुलाई है. बता दें कि MBBS और BDS कोर्से में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंट एग्जाम (NEET) UG 2021 के आधार पर होगा.

विश्वविद्यालय ने एडमिशन को लेकर जारी किया बयान
विश्वविद्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि, “ वही कैंडिडेट्स अप्लाई करने के लिए एलिजिबल होंगे जिन्होंने क्वालिफाइंग एग्जाम पास किया है इसके साथ ही जो सभी दूसरी एलिजिबिलिटी आवश्यकताओं जैसे मार्क्स परसेंटेज, उम्र आदि को पूरा करते हैं. क्वालिफाइंग एग्जामिनेशन में निर्धारित मार्क्स से जरा भी कम रहने पर उम्मीदवारों को योग्य नहीं समझा जाएगा. इसी तरह यदि निर्धारित की गई उम्र एक दिन से भी अधिक होती है या कम हो जाती है तो कैंडिडेट्स एडमिशन के लिए एलिजिबल नहीं माने जाएंगे. वहीं वे कैंडिडेट्स जो क्वालिफाइंग एग्जाम रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि क्वाफिलफाइंग एग्जाम पास करने और अन्य एलिजिबिलिटी रिक्वायरमेंट्स पूरी करने के बाद ही उन्हें एडमिशन दिया जाएगा.

 उम्मीदवारों को अपलोड करनी होगी मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी
इसके साथ ही ऑफिशियल स्टेटमेंट में ये भी कहा गया है कि, “ उन सभी कोर्सेस के लिए जहां सिलेक्शन प्रोसेस क्वालिफाइंग एग्जाम की परफॉरमेंस पर बेस्ड है वहां उम्मीदवारों को अपनी मार्कशीट/  ग्रेड शीट (दोनों साइड) की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी को नोटिफाइड डेट पर या उससे पहले अपलोड करना होगा ऐसा न करने पर उम्मीदवार का एप्लिकेशन फॉर्म सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा.

AMU UG एडमिशन 2021- आवेदन कैसे करें
सबसे पहले amu.ac.in पर जाएं.
‘एडमिशन और एग्जाम’ पर क्लिक करें.
2021-22 एडमिशन नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
एप्लिकेशन फॉर्म/ गाइड टू एडमिशन के अंडर एप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करें.
अपनी पर्सनल डिटेल के साथ साइन अप करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें.

ये भी पढ़ें

डिजिटल मार्केंटिंग से लेकर ब्लॉगिंग तक साइबर स्पेस में हैं रोजगार के कई मौके, जानें एक्सपर्ट से

IAS Success Story: पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर कार्तिक ने यूपीएससी में काफी संघर्षों के बाद हासिल की सफलता, जानिए कैसा रहा उनका सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget