एक्सप्लोरर

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, देगी फ्री एजुकेशन

ऐसे समय में जब वर्तमान कोविड -19 महामारी की वजह से कई बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है और कई शैक्षणिक संस्थानों, संगठनों के साथ-साथ सरकार भी उनकी मदद के लिए आगे आई है तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी इन बच्चों की मदद करने का फैसला किया है. बता दें कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस की वजह से अपने माता-पिता दोनों को खो चुके छात्रों को अपने कैंपस में मुफ्त शिक्षा देने का फैसला किया है.

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय कोरोना संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता खो चुके छात्रों की मदद के लिए आगे आया है. दरअसल यूनिवर्सिटी ने महामारी की वजह से माता-पिता दोनों को खो चुके छात्रों को अपने कैंपस में मुफ्त शिक्षा देने का फैसला किया है. गौरतलब है कि प्रयागराज स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों ने भी पहले ही अपने वर्तमान और भावी छात्रों को इसी तरह की मदद देने का फैसला किया है.

विश्वविद्यालय की सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता है

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) जया कपूर ने कहा कि देश में पिछले दो सालों से फैली कोरोना महामारी का लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है. इस आपदा की वजह से बहुत भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक, वित्तीय और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है. देश में कोविड-19 की वजह से लगभग 9,000 बच्चों ने माता-पिता दोनों को खो दिया है. उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय की सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत ऐसे बच्चों तक पहुंचने की जिम्मेदारी है जिन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है और अब अपनी शिक्षा को जारी रखने की चुनौती का सामना कर रहे हैं. 

फीस में भी छूट दी गई है

इस तथ्य के मद्देनजर, एयू की कुलपति, प्रो संगीता श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन को सूचित किया है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी उन छात्रों के लिए अतिरिक्त सीटों की पेशकश करेगी, जिन्होंने कोविड -19 के कारण माता-पिता दोनों को खो दिया है. इन बच्चों के लिए शिक्षा से संबंधित किसी भी अन्य शुल्क के साथ फीस की पूरी छूट भी होगी.”ऐसे बच्चे जिन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है उनकी शिक्षा का पूरा खर्च यूनिवर्सिटी द्वारा वहन किया जाएगा. हालांकि ऐसे बच्चों को अपने दिवंगत पैरेंट्स का मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करना होगा. 

यकीनन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की इस पहल से कोरोना प्रभावित कई छात्रों की मदद हो सकेगी. 

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने वर्चुअल मीटिंग में अचानक शामिल होकर CBSE स्टूडेंट्स को दिया सरप्राइज, कई मुद्दो पर की चर्चा

असम: CBSE के इवैल्यूएशन क्राइटेरिया जारी किए जाने के बाद असम 12वीं की परीक्षा पर लिया जाएगा फैसला- CM

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब
बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब
CBSE Three Language Policy: थर्ड लैंग्वेज में हुए फेल तो नहीं मिलेगा 10th का सर्टिफिकेट, Cbse ने लागू किया नियम
थर्ड लैंग्वेज में हुए फेल तो नहीं मिलेगा 10th का सर्टिफिकेट, Cbse ने लागू किया नियम
स्कूलों में जल्द शुरू हो सकती है कॉम्प्रिहेंसिव सेक्स एजुकेशन, जानिए क्या है CSE और बच्चों को क्या पढ़ाया जाएगा
स्कूलों में जल्द शुरू हो सकती है कॉम्प्रिहेंसिव सेक्स एजुकेशन, जानिए क्या है CSE और बच्चों को क्या पढ़ाया जाएगा
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget