एक्सप्लोरर

AISHE Report: इंजीनियरिंग की ये ब्रांच रही छात्रों की पहली पसंद, जानें टॉप 5 में कौन सी ब्रांच हैं शामिल

AISHE 2021-22 Report: ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन 2021-22 की रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय ने जारी कर दी है. सर्वे के अनुसार कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है.

AISHE 2021-22 Report Out: ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) की तरफ से साल 2021-22 की रिपोर्ट जारी की गई है. जिसके अनुसार उच्च शिक्षा के लिए नामांकन करने वालों की संख्या में  2021-22 में अच्छी खासी बढ़तोरी देखने को मिली है. हायर एजुकेशन के लिए 2020-21 में 4.14 करोड़ नामांकन हुए थे. जबकि 2014-15 में 3.42 करोड़ नामांकन हुए थे वहीं, 2021-22 में 4.33 करोड़ हो गया.

ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन 2021-22 के तहत हायर एजुकेशन के लिए भारत में सबसे ज्यादा कॉलेज उत्तर प्रदेश में हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 8,375 कॉलेज हैं. ये आंकड़ा पिछले साल 8,114 था. इसके बाद महाराष्ट्र व कर्नाटक में हैं. भारत में कॉलेजों की संख्या के मामले में टॉप 10 राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल हैं. इनमें प्रत्येक में प्रति लाख जनसंख्या पर कम से कम 30 या फिर उसे अधिक कॉलेज हैं.

ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन के अनुसार 2021-22 के बीच कंप्यूटर इंजीनियरिंग का सबसे ज्यादा क्रेज रहा है. वहीं, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में छात्र-छात्राओं का नामांकन पिछले तीन वर्षों में करीब 38 प्रतिशत बढ़ गया है. कंप्यूटर इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने वालों की संख्या 2019-20 में 9.3 लाख थी. जो कि 2021-22 में बढ़कर 12 लाख हो गई. इंजीनियरिंग की टॉप-5 ब्रांच में कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) में नामांकित 1.13 करोड़ छात्रों में से 51 प्रतिशत महिला छात्र और 49 प्रतिशत पुरुष हैं. वहीं, साइंस स्ट्रीम में कुल पंजीकरण 49.18 लाख छात्रों का है, उनमें से 50.8 फीसदी के साथ महिलाओं का दबदबा है और 49.2 प्रतिशत पुरुष हैं. कॉमर्स की बात करें तो पुरुष 52.8 प्रतिशत के साथ आगे हैं और महिलाएं 47.2 प्रतिशत के साथ आगे हैं. जबकि कॉमर्स में कुल 44.08 लाख छात्रों ने नामांकन कराया है.

यहां क्लिक कर चेक करें सर्वे रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- SBI SCO Admit Card 2024: एसबीआई एससीओ लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक के जरिए करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
Embed widget