एक्सप्लोरर

भारत में 8वां वेतन आयोग लागू होने की तैयारी, पाकिस्तान में क्या है सिस्टम?

भारत में 8वां वेतन आयोग लागू होने की तैयारी है. वहीं पाकिस्तान में कर्मचारियों का वेतन ‘NPS सिस्टम’ के तहत तय होता है, जो हर साल बजट के हिसाब से बदलता है.

ज्यादातर देशों में सरकारी नौकरी को स्थिर और सुरक्षित माना जाता है. लेकिन कर्मचारियों की सैलरी तय करने का तरीका अलग-अलग हो सकता है. ऐसा ही भारत और पाकिस्तान के साथ भी है, दोनों जगह बिल्कुल अलग है. भारत में जहां वेतन आयोग (Pay Commission) लागू होता है, वहीं पाकिस्तान में NPS (National Pay Scale) सिस्टम चलता है.

भारत का वेतन आयोग कैसे करता है काम?

भारत में हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग बनाया जाता है. इसका मकसद होता है कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और पेंशन को समय और महंगाई के हिसाब से बढ़ाना. अभी देश में 7वां वेतन आयोग लागू है, जिसे 2016 में लागू किया गया था. अब 8वां वेतन आयोग आने वाला है, जिसके लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में 20% से 35% तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

खास बात यह है कि भारत में जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो वह पूरे देश पर एकसमान तरीके से लागू होता है. इसमें कर्मचारी यूनियनों और विशेषज्ञों की राय भी ली जाती है, ताकि फैसले पारदर्शी हों और हर वर्ग का ध्यान रखा जा सके.

पाकिस्तान का NPS सिस्टम क्या है?

पाकिस्तान में भारत की तरह कोई आयोग नहीं बनाया जाता. वहां कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों का निर्धारण NPS (National Pay Scale) सिस्टम के जरिए किया जाता है.

इस सिस्टम में कर्मचारियों को ग्रेड 1 से ग्रेड 22 तक बांटा गया है. हर ग्रेड के हिसाब से बेसिक वेतन और भत्ते तय होते हैं. लेकिन पाकिस्तान में वेतन वृद्धि का फैसला आमतौर पर हर साल या बजट के समय लिया जाता है. यानी वहां की सरकार अपनी वित्तीय स्थिति देखकर वेतन बढ़ाने का ऐलान करती है.

दोनों देशों के सिस्टम में क्या फर्क है?

भारत और पाकिस्तान के इन दोनों सिस्टम्स में कई समानताएं हैं, लेकिन कुछ अहम अंतर भी हैं. भारत की बात करें तो वेतन आयोग हर 10 साल में पूरे देश के लिए एक समान स्ट्रक्चर तय करता है. पाकिस्तान में हर प्रांत अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से NPS ग्रेड और भत्तों में बदलाव कर सकता है.

भारत में आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होती है और कर्मचारी संगठनों को भी इसमें शामिल किया जाता है. पाकिस्तान में फैसले सीधे सरकार लेती है, जिससे पारदर्शिता की कमी मानी जाती है. भारत में यूनियनों की राय अहम होती है, जबकि पाकिस्तान में उनकी भूमिका सीमित है

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर शेयर किया SSC का क्वेश्चन पेपर तो खैर नहीं, लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्री? CJP प्रदर्शन के बीच भारत पहुंचे यूट्यूबर
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget