News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Curtains Cleaning: घर में बीमारी फैलने की वजह हो सकते हैं पर्दे, ये हैं कर्टेन क्लीनिंग के आसान तरीके

Curtains Cleaning Without Removing: बारिश के मौसम में पूरे घर के साथ ही पर्दों की हाइजीन का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. नहीं तो ये बैक्टीरिया के लिए अच्छा ब्रीडिंग ग्राउंड बन सकते हैं.

Share:

Curtains Cleaning: बारिश का मौसम है और कभी धूप, कभी उमस, कभी ठंडी हवा तो कभी रिमझिम फुहार (Rainy season) यानी कुल मिलाकर मौसम का मिजाज लगातर बदलता रहता है (Changing weather). ऐसे में घर के पर्दों का रोल बहुत अहम होता है (House Curtains). क्योंकि उमस के समय में इन्हें बंद करने पर राहत मिलती है और हवा या बारिश के समय में पर्दे खोलना अच्छा लगता है. लेकिन सबसे मुश्किल काम होता है बरसात के सीजन में पर्दों की सफाई और इनकी हाइजीन मेंटेन रखना (Curtains hygiene). यदि पर्दों की सफाई पर ध्यान ना दिया जाए तो इससे घर में बैक्टीरिया (Bacteria) और फंगस (Fungus) की समस्या पनप सकती है. पर्दों की सफाई के काम को आसान बनाने के लिए यहां कुछ जरूरी टिप्स बताए जा रहे हैं...

पर्दों की सफाई कैसे करें? 

घर के पर्दों की सफाई दो तरह से होती है. पहला तरीका है कि आप इन्हें पूरी तरह उतारकर डिटर्जेंट में धो दें और दूसरा तरीका है कि आप इन्हें लटका रहने दें और ऐसे ही इनकी हाइजीन को बनाए रखें. लटके हुए पर्दों की सफाई के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं...

  • वैक्यूम क्लीनर से पर्दों की सफाई करें
  • पर्दों की रॉड पर डस्ट ना जमा होने दें
  • विडों की साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • विडों साफ करते समय डस्टर ध्यान से उपयोग करें
  • लटके हुए पर्दों को सूखे कपड़े से पोछकर और झाड़कर साफ करें
  • फाइबर के ब्रश से पर्दों की सफाई करें
  • पर्दों की स्टीम क्लीनिंग करें. इसके लिए स्टीम क्लीनर (steam cleaner) का उपयोग करें
  • समय-समय पर पर्दों को खोलें और बंद करें
  • पर्दे पर गंदे और गीले हाथ ना लगने दें

पर्दों की दुर्गंध दूर करने के लिए क्या करें?

  • मानसून के दौरान वातावरण में बहुत अधिक नमी रहने के कारण पर्दों में दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है. ऐसा आमतौर पर तब होता है जब पर्दों पर पहले से डस्ट और डर्ट जमा हो. क्योंकि इस स्थिति में नमी मिलने से बैक्टीरिया को पर्दों पर अच्छा ब्रीडिंग ग्राउंड मिल जाता है और पर्दों से दुर्गंध आने लगती है. इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाकर पर्दे साफ रखें और अगर पर्दों से स्मेल आने लगी है तो आप पर्दों को धुलवा दें. 
  • धुलने के बाद सुखाने से पहले पर्दों को डेटॉल या फिर सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar)में 10 मिनट के लिए भिगोकर रखें. इससे पर्दों की दुर्गंध दूर होगी और खुशबू भी आएगी. मशीन वॉश कर रही हैं तो लास्ट वॉश के दौरान पानी में सिरका या डेटॉल मिला दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: बच्चों को रसोई में इंवॉल्व करना है अच्छा आइडिया, पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट में मिलती है मदद

यह भी पढ़ें: पैट्स पालने के शौकीन हैं तो अपने डॉग को जरूर लगवाएं ये वैक्सीन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Published at : 13 Jul 2022 08:33 AM (IST) Tags: Health Lifestyle
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

Dangerous Food Combinations: ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र

Dangerous Food Combinations: ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र

Psoriasis Symptoms: क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?

Psoriasis Symptoms: क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?

Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?

Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?

Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?

Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?

Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी

Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी

टॉप स्टोरीज

UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना

UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना

कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स

कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स

Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल

Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल

दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा

दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा