एक्सप्लोरर

इंदौर में बी फार्मा के छात्र ने की खुदकुशी, परिजन बोले- कोचिंग की इंग्लिश टीचर से था प्रताड़ित

Student Suicide Case: कोचिंग की इंग्लिश टीचर छात्र पर दिल हार बैठी. दोनों में सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होने लगी. छात्र की खुदकुशी के बाद परिजनों ने महिला टीचर और पुलिस पर भी आरोप लगाये हैं.

MP Crime News: इंदौर में बी फार्मा के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों ने इंग्लिश की कोचिंग टीचर पर गंभीर आरोप लगाये हैं. भागीरथपुरा में रहने वाला गौरव हाड़ा बी फार्मा के अंतिम वर्ष का छात्र था. उसने अंग्रेजी मजबूत करने करने के लिए नंदा नगर की कोचिंग में एडमिशन लिया. पढ़ाई के दौरान कोचिंग की इंग्लिश टीचर गौरव पर दिल हार बैठी. गौरव के पिता राजू हाड़ा ने बताया कि दोनों में सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होने लगी.

आरोप है कि बातचीत के दौरान इंग्लिश टीचर ने आपत्तिजनक बातें करना शुरू कर दी. छात्र ने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए महिला टीचर का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया. बताया जाता है कि छात्र की बेरुखी से नाराज इंग्लिश टीचर ने थाने में रेप का आवेदन दे दिया. घबराये बी फार्मा के छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि पुलिस वालों को बेटे ने सबूत देने की कोशिश की. सबूत महिला टीचर के खिलाफ जा रहे थे. पुलिस ने बेटे की फरियाद नहीं सुनी. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला थाने की पुलिस ने 45 हजार रुपये लेने के बाद जाने दिया.


इंदौर में बी फार्मा के छात्र ने की खुदकुशी, परिजन बोले- कोचिंग की इंग्लिश टीचर से था प्रताड़ित

बी फार्मा के छात्र ने की खुदकुशी

पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला टीचर ब्लैकमेल कर गौरव से रुपये हड़प रही थी. रुपये देने से मना करने पर इंग्लिश टीचर ने महिला थाने में रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी. पुलिस ने रिश्वत लेकर मामले को रफा दफा किया. घटना के विरोध में परिजनों ने गौरव का शव साउथ तुकोगंज इलाके में रखकर चक्काजाम भी किया. पीड़ित परिवार दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है. मृतक के पिता राजू हाडा का कहना है कि इंग्लिश की टीचर गौरव से 5 साल बड़ी थी.

इंग्लिश की टीचर पर लगे आरोप 

उन्होंने कहा कि संबंध बनाने के लिए गौरव पर दबाव डाला जा रहा था. चैटिंग का स्क्रीनशॉट भी पीड़ित परिवार के पास है. इंग्लिश टीचर गौरव के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेज रही थी. मृतक के पिता राजू सब्जी का ठेला लगाते हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति  ठीक नहीं है. बताया जाता है कि पिता ने रिश्वत की रकम भी उधार लेकर दिए थे. इंग्लिश टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर गौरव ने आत्मघाती कदम उठा लिया. महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने परिजनों के आरोप को बेबुनियाद बताया है.

उन्होंने कहा कि गौरव हाड़ा की मौत के मामले में बाणगंगा पुलिस जांच कर रही है. पीड़ित परिवार के पुलिस पर आरोप सरासर गलत हैं. अगर पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करती तो महिला टीचर की शिकायत पर रेप का मुकदमा दर्ज हो जाता. पुलिस ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला लिया कि महिला टीचर गलत बोल रही है, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की गई. मामले में और बिंदु सामने आने पर जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

रीवा में सबसे कम हुई बरसात? जानिए एमपी में इस साल किस जिले में कितनी हुई 'इंद्रदेव की कृपा'?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget