एक्सप्लोरर

इंदौर विकास प्राधिकरण का सालाना बजट तय, रीजनल पार्क और फ्लाईओवर सहित इन कार्यों को मिली मंजूरी

Indore News: इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि नए वित्त वर्ष में इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से सुपर कॉरिडोर पर स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर बनाने का फैसला किया गया है.

MP Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर विकास प्राधिकरण (Indore Development Authority) ने साल 2024-25 के लिए बजट निर्धारण कर दिया है. इसमें 1,135 करोड़ रुपये की आय और 1,100 करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया गया है. इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में जो प्रमुख फैसले लिए गए उसमें हरियाली और विभिन्न मार्गों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है.

इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि नए वित्त वर्ष में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर स्टार्टअप पार्क विकसित किया जाएगा. यहां पर इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत डेवलप किया जाएगा. इसके अलावा यहां पर कन्वेंशन सेंटर भी बनाने का फैसला किया गया है. साथ ही लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में एक केंद्र विकसित किया जाएगा. इसके अलावा आईएसबीटी को इसी साल पूरा कर लिया जाएगा और कोशिश है कि 2024 में ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाए.

इस साल बस स्टैंड शुरू करने पर विचार
दीपक सिंह ने आगे बताया कि नायता मुंडला में एक बस स्टैंड है जिसे शुरू करने का फैसला किया गया है. इसके अलावा बस स्टैंड तक जाने वाली एप्रोच-रोड को बनाने का फैसला किया गया है. सीनियर सिटीजन के लिए रेजिडेंशियल कंपलेक्स बनाए जा रहे हैं, जो इस साल पूरा कर लिया जाएगा. शहर विकास को लेकर के भी इंदौर विकास प्राधिकरण काम कर रहा है और इसमें भी बजट का प्रावधान किया गया है. जैसे कि मास्टर प्लान की सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्थाएं इन पर भी काम किया जाएगा.

हरियाली को दिया जाएगा बढ़ावा
दीपक सिंह ने बताया कि सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा और नाली अंडरग्राउंड की जाएगी. वहीं शहर में जितने भी फ्लाईओवर के काम चल रहे हैं, उनके काम 2024 में ही पूरा करने का लक्ष्य है. वहीं गांधीनगर मरीमाता और बड़ा गणपति पर नए फ्लावर बनाने पर भी प्रस्ताव लाया जाएगा. इंदौर में करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को किया जाना है, जिसका प्रस्ताव लाया जा रहा है.

ऐसे आएगी हरित क्रांति
संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा सीम राइज स्कूलों का निर्माण भी किया जा रहा है और स्कूलों को भी इस साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इंदौर की स्कीम 94 में एक रीजनल पार्क बनाया जाएगा. जहां पर ढाई लाख पौधे लगाने के लिए एक वृक्ष मां के नाम से अभियान चलाया जाएगा, ताकि इंदौर को हरा भरा किया जा सके. सीएनजी फ्यूल चार्जिंग स्टेशन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण जमीन आरक्षित करेगा. वहीं बस स्टैंड पर ईवी (EV) चार्जिंग को लेकर भी व्यवस्थाएं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बुधनी में मचेगा घमासान, एक सीट पर टिकट के लिए उम्मीदवारों की भरमार, जानें कौन-कौन है दावेदार?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget