एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: इंदौर में 21 लाख से ज्यादा लोगों ने नहीं ली एहतियाती खुराक, राज्य में रहा सबसे ज्यादा प्रभावित जिला

Covid Vaccination in Indore: आज इंदौर में कोरना टीकाकरण का महाअभियान चला था. स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को मैसेज भेजकर भी इस बारे में जागरूक किया गया.

Covid Vaccination in Indore: मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इंदौर जिले में 21 लाख से अधिक लोगों ने पात्रता के बावजूद महामारी रोधी टीके की एहतियाती खुराक नहीं ली है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि जिले में करीब 25 लाख पात्र वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक देने का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि इनमें से महज 3.19 लाख लोगों ने यह खुराक ली है.

इंदौर में अब तक महामारी के कुल 2.11 लाख मरीज मिले

उन्होंने बताया कि इसका मतलब यह है कि 21.81 लाख वयस्कों को यह खुराक लगाई जानी बाकी है. गुप्ता ने हालांकि कहा कि सरकार ने 15 जुलाई से महामारी रोधी टीके की एहतियाती खुराक मुफ्त में लगाए जाने के फैसले के बाद इसे लेने वाले वयस्कों की तादाद बढ़ रही है. उन्होंने बताया,‘‘पिछले 15 दिनों के दौरान हमने जिले में 1.36 लाख वयस्कों को एहतियाती खुराक लगाई है.’’ सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 2.11 लाख मरीज मिले हैं और इनमें से 1,467 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

इंदौर में आज चला टीकाकरण का महाअभियान

बता दें कि आज इंदौर में कोरना टीकाकरण का महाअभियान चला था. स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को मैसेज भेजकर भी इस बारे में जागरूक किया गया. वहीं विभाग ने स्कूलों, धर्मशाला, बाजारों सहित कई जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया. गौरतलब है कि 27 जुलाई को भी टीकाकरण का महाअभियान था. उस दौरान 30 हजार से ज्यादा लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई थी.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के आह्वान का बड़ा असर, इंदौर में 1500 से ज्यादा किसानों ने अपनाई प्राकृतिक खेती

Indore News: इंदौर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नागपंचमी पर सपेरों से रेस्क्यू किए 35 सांप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget