एक्सप्लोरर

Hyderabad News: भाग्यनगर पर क्यों है BJP का जोर? जानें- कैसे पड़ा था शहर का नाम हैदराबाद

पीएम मोदी के हैदराबाद को भाग्यनगर संबोधित किए जाने के बाद ही एक बार फिर इस शहर का नाम बदलने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

Hyderabad News: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हैदराबाद (Hyderabad) को भाग्यनगर (Bhagyanagar) के नाम से संबोधित किया था. तभी से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या हैदराबाद शहर का नाम बदलकर भाग्यनगर किया जाएगा? वहीं बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'पीएम मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहा है जो हम सभी के लिए अहम है.' इसके अलावा हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किए जाने के सवाल पर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "जब राज्य में बीजेपी सत्ता में आएगी, तो मुख्यमंत्री कैबिनेट सहयोगियों के साथ मिलकर इसका फैसला करेंगे."

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम नेता हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने की मांग कर रहे हैं. सीएम योगी ने पिछले साल ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनावों के लिए बीजेपी के प्रचार के दौरान कहा था कि, “लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि क्या हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किया जा सकता है. मैं उन्हें बताता हूं कि क्यों नहीं? ”

हैदराबाद के नाम पर जारी है बहस

 हैदराबाद के नाम पर एक अंतहीन बहस चल रही है कि क्या इस शहर को पहले भाग्यनगर कहा जाता था और बाद में इसका नाम बदल दिया गया था? वैसे बता दें कि लोग इस बात से अनजान हैं कि यह विशिष्ट पहलू हैदराबाद के संस्थापक मोहम्मद कुली कुतुब शाह और भगमती नाम की एक हिंदू महिला के बीच एक किंवदंती या प्रेम कहानी से जुड़ा है.

कैसे पड़ा हैदराबाद नाम

ऐसा कहा जाता है कि गोलकुंडा राजाओं (जिन्होंने हैदराबाद की स्थापना की) में से पांचवें कुली कुतुब शाह को हैदराबाद की स्थापना से पहले ही भागमती से प्यार हो गया था. उनके पिता, इब्राहिम कुतुब शाह ने पुराना पुल का निर्माण किया ताकि उनका बेटा अपनी प्रेमिा से मिल सके. बाद में कुली कुतुब शाह ने भागमती से शादी कर ली. उन्होंने अपने द्वारा स्थापित नए शहर का नाम बदलकर (गोलकुंडा किले को खाली करने के बाद, जो एक दीवार वाला शहर था) अपनी पत्नी के नाम पर भागनगर कर दिया था. इतिहासकारों का यह भी मानना ​​था कि भागमती के कथित तौर पर इस्लाम धर्म कुबूल करने केाग बाद शहर का नाम बदलकर हैदराबाद कर दिया गया था.

हैदराबाद का नाम बदलने को लेकर क्यों हो रही बहस

बीजेपी काफी समय से कह रही है कि भाग्यलक्ष्मी मंदिर के नाम पर शहर का नाम भाग्यनगर होना चाहिए. वहीं कुछ इतिहासकारों का ये मानना है कि पुरानी तस्वीरों में चारमीनार के पास मंदिर के संकेत नहीं है. ये कहना है कि शहर में काफी बाग थे इसलिए इसका नाम बागनगर था.

ये भी पढ़ें

Nagpur News: नागपुर में 25 साल के युवक के लिए वियाग्रा की गोलियां बनी जानलेवा, ओवरडोज से हुई मौत

Nagpur News: नागपुर के फॉर्महाउस में पार्टी के दौरान पुलिस ने मारा छापा, लाखों की शराब जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget