एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर हैदराबाद के धार्मिक स्थलों के आसपास पतंग उड़ाने पर रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश

Hyderabad News: पुलिस आयुक्त ने यह भी आदेश दिया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों से अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी लाउडस्पीकर या डीजे नहीं लगाया जाएगा और न ही बजाया जाएगा.

Makar Sankranti 2023: हैदराबाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग की घटनाओं और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संक्रांति त्योहार के अवसर पर सभी सड़कों और पूजा स्थलों के आसपास पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी है. हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने एक अधिसूचना जारी कर सभी सड़कों और पूजा स्थलों के आसपास पतंगबाजी पर रोक लगा दी है. यह आदेश 14 व 15 जनवरी से प्रभावी रहेंगे. अधिसूचना के अनुसार, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक सुरक्षा के हित में यह फैसला लिया गया है.

पुलिस आयुक्त ने यह भी आदेश दिया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों से अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी लाउडस्पीकर या डीजे नहीं लगाया जाएगा और न ही बजाया जाएगा. अधिसूचना में कहा गया है कि उनके डीजे पर कोई भड़काऊ भाषण या गाना नहीं बजाया जाएगा. आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम या किसी अन्य गतिविधियों से साउंड का स्तर तय सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश का किया गया जिक्र

अधिसूचना में सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का भी जिक्र किया गया है जिसमें रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लाउड स्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. पुलिस ने किसी भी दुर्घटना या अप्रिय घटना से बचने के लिए बच्चों के परिजनों से कहा कि है व अपने बच्चों को उचित दीवारों के बिना छतों से पतंग नहीं उड़ाने दें.

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने पतंगबाजी लेकर दिए गए फैसले को लेकर तेलंगाना सरकार की आलोचना की है. उन्होंने पूछा, क्या रंगोली के आकार, स्थान और रंगों पर भी कोई प्रतिबंध है?

ये भी पढ़ें-

Hyderabad: पालतू कुत्ते के भौंकने से कांपा फूड डिलीवरी ब्वॉय, तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget