एक्सप्लोरर

Vedanta Share: 5 महीने में मल्टीबैगर बना वेदांता का शेयर, शेयरधारकों के पैसे हुए डबल से ज्यादा, मिला इतना रिटर्न

Vedanta Multibagger Return: वेदांता के शेयर ने पिछले5 महीने में अपने निवेशकों के पैसे को डबल से ज्यादा बनाया है. शेयर मार्च महीने में अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर गिरा हुआ था...

माइनिंग व मेटल सेक्टर की प्रमुख कंपनी वेदांता के शेयरों ने हाल-फिलहाल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. लगातार आई तेजी के दम पर वेदांता इस साल के सबसे अच्छे मल्टीबैगरों में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब हो चुकी है.

उच्च स्तर से 10 फीसदी नीचे भाव

वेदांता का शेयर आज के कारोबार में नुकसान में है. शुरुआती सेशन में वेदांता का शेयर 0.52 फीसदी लुढ़ककर 457 रुपये के पास कारोबार कर रहा था. यह शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से ठीक-ठाक नीचे है. वेदांता का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 506.75 रुपये का है. इसका मतलब हुआ कि शेयर का मौजूदा भाव उच्च स्तर की तुलना में करीब 10 फीसदी नीचे है.

इस तरह शेयर बना मल्टीबैगर

हालांकि इस शेयर ने बीते दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है. अभी पिछले 5 दिनों के हिसाब से शेयर करीब साढ़े 6 फीसदी के फायदे में है. एक महीने के हिसाब से शेयर लगभग 5 फीसदी मजबूत है. लेकिन शेयर ने पिछले 5 महीने में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

5 महीने में दिया 120 पर्सेंट रिटर्न

वेदांता का शेयर अभी से करीब 5 महीने पहले अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर था. उस समय शेयर गिरकर 208 रुपये तक सस्ता हो गया था. 52 सप्ताह के निचले स्तर से तुलना करें तो वेदांता का शेयर अभी करीब 120 फीसदी के फायदे में है. मतलब मार्च में जिन निवेशकों ने वेदांता का शेयर खरीदा, उनका पैसा अभी डबल से ज्यादा हो चुका है.

वेदांता के शेयर ने मई 2024 में अपना 52-वीक का उच्च स्तर बनाया था. अभी शेयर उच्च स्तर से भले ही करीब 10 फीसदी डाउन हो, लेकिन वह 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है. शेयर का पीई रेशियो 32.96 है, जबकि डिविडेंड यील्ड 3.28 फीसदी है. वेदांता का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 1.78 लाख करोड़ रुपये है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में आएंगे वेदांता के 5 नए शेयर, डिमर्जर की योजना को क्रेडिटर्स ने दी हरी झंडी

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
Share market today July 17: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget