एक्सप्लोरर

Share Market Update: 7 साल में पहली बार शेयर मार्केट्स के रिटर्न रह सकते हैं निगेटिव, जानिए क्यों हो रहा है बाजार में घाटा?

Stock Market Negative Return: देश में रिजर्व बैंक की तरफ से बढ़ती ब्याज दरों और घटती ग्लोबल ग्रोथ के आसार के कारण बाजार शेयर बाजार के इस साल की भारी गिरावट से जल्दी उबरने की उम्मीद काफी कम है.

Negative Return in Stock Market: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की तरफ से भारी बिकवाली, वैश्विक घटनाक्रम, बढ़ती महंगाई (Inflation) और ब्याज दरें (Interest Rates) आदि कारणों का असर भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) पर भी पड़ रहा है. दुनिया के अन्य देशों की तरह भारतीय बाजार में भी अनिश्चितता का माहौल है. इस बीच एक पोल के नतीजे भारतीय शेयर मार्केट्स के लिए एक और बुरी खबर लेकर आया है. रॉयटर्स की ओर से हाल में कराए गए पोल से यह तथ्य निकलकर आया है कि भारतीय इक्विटी मार्केट में 7 सालों में पहली बार इस साल सालाना रिटर्न निगेटिव देखने को मिल सकता है.

पोल के नतीजों के हिसाब से बढ़ती ब्याज दरों और घटती ग्लोबल ग्रोथ की आशंका से बाजार के इस साल भारी गिरावट से तेजी से उबरने की उम्मीद बेहद कम है. भारत सहित पूरी दुनिया में बढ़ती महंगाई, यूक्रेन संकट, सप्लाई चेन में आई दिक्कतें आदि ऐसी वजहें हैं, जिन्होंने दुनिया के तमाम हिस्सों में इकोनॉमी और बाजार का खेल बिगाड़ दिया है.

महंगाई पर लगाम के लिए सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, जिस कारण मंदी का खतरा पैदा हो गया है. इस वजह से निवेशक इस समय जोखिम वाले निवेश से बाहर निकल रहे हैं.

भारतीय बजारों में क्या बेहतर?

भारत के बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की बात करें, तो यह इस साल अब तक 7 प्रतिशत लुढ़क चुका है. वहीं, इस साल 18 जनवरी के 61475.15 अंकों की हाई से सेंसेक्स अब तक करीब 12 प्रतिशत टूट चुका है. वर्तमान हालात में इस बात की उम्मीद नजर नहीं आ रही है कि सेंसेक्स जल्द फिर एक बार अपने जनवरी के हाई को छू पाएगा. हालांकि, भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से अभी भी बेहतर दिख रहा है.

MSCI में 16 फीसदी गिरावट

एमएससीआई (MSCI) जैसा वर्ल्ड इंडेक्स इस साल अब तक 16 फीसदी से अधिक टूट चुका है. यही नहीं, इसी महीने की शुरुआत में यह इंडेक्स बेयर मार्केट जोन के काफी करीब आ गया था. आपको बता दें कि जब कोई इंडेक्स 20 प्रतिशत तक टूट जाता है, तो माना जाता है कि वह बेयर मार्केट में प्रवेश कर चुका है.

ये भी पढ़ें

ESIC Scheme से मार्च में जुड़े 14.05 लाख नए सदस्य, रिपोर्ट जारी कर दी जानकारी

Term Insurance Plan: क्या पॉलिसी खरीदते समय आप भी करते हैं ये गलतियां, परेशानियों से बचने के लिए तुरंत अपनाए ये तरीक

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग
पंतजलि के आटे में कीटनाशक,बाजार से वापस मंगाने का आदेश; शेयर धड़ाम
पंतजलि के आटे में कीटनाशक,बाजार से वापस मंगाने का आदेश; शेयर धड़ाम
Share Market Today: शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर
शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget