एक्सप्लोरर

मार्केट कैप के लिहाज से 5वीं सबसे बड़ी फर्म बना SBI, नंबर 1 सरकारी बैंक ने IT दिग्गज इंफोसिस को पछाड़ा

SBI 5th Largest Firm in MCAP: बुधवार को एसबीआई का मार्केट कैपिटलाइजेशन इंफोसिस से 1228.48 करोड़ रुपये ज्यादा हो गया और ये 5वीं सबसे बड़ी फर्म बन गया है.

SBI Market Cap: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में देश की 5वीं सबसे बड़ी फर्म का रुतबा हासिल कर लिया है. सरकारी बैंकों में पहला स्थान रखने वाला एसबीआई आईटी दिग्गज इंफोसिस को पछाड़कर इस मुकाम पर आ गया है. बुधवार को एसबीआई के शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर हासिल किया जो 777.50 रुपये प्रति शेयर पर था और इसी तेजी के दम पर एसबीआई ने मार्केट कैप में बड़ा इजाफा दर्ज किया है.

एसबीआई के इंवेस्टर्स के लिए क्यों है खुशखबरी

एसबीआई के इंवेस्टर्स के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि शेयर में लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई देखी जा रही है और बुधवार को अपने रिकॉर्ड हाई को छूते हुए ये स्टॉक पीएसयू बैंकों की तेजी को लीड कर रहा है.

कितना हो गया एसबीआई का मार्केट कैप

बुधवार 21 फरवरी को कारोबार बंद होने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 6,88,578.43 करोड़ रुपये पर आ गया था जबकि इंफोसिस का एमकैप 6,87,349.95 करोड़ रुपये पर था. यानी एसबीआई का मार्केट कैप इंफोसिस से 1228.48 करोड़ रुपये ज्यादा हो गया और ये 5वीं सबसे बड़ी फर्म हो गया.

BSE पर 5वीं सबसे बड़ी कंपनी बना एसबीआई

बीएसई पर मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से एसबीआई 5वीं सबसे बड़ी फर्म बन चुका है और देश की टॉप 5 कंपनियों में शामिल इकलौता सरकारी बैंक है. टॉप 10 फर्मों की इस लिस्ट में दो और बैंक शामिल हैं और दोनों ही प्राइवेट बैंक हैं. तीसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक और चौथे स्थान पर आईसीआईसीआई बैंक काबिज है.

जानें देश की टॉप 10 कंपनियों का नाम

देश की टॉप 10 वैल्यूएशन वाली कंपनियों को देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर वन स्थान पर बरकरार है. दूसरे स्थान पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी हैं.

ये भी पढ़ें

सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च के बाद भी ऐसे चावल के निर्यात पर जारी रहेगी 20 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभी तो छंटनी बाकी है! पिछले 14 दिनों में 25000 लोगों की छूटी नौकरी, खत्म हो रहा है IT का सुनहरा दौर
अभी तो छंटनी बाकी है! पिछले 14 दिनों में 25000 लोगों की छूटी नौकरी, खत्म हो रहा है IT का सुनहरा दौर
अब ये वाला टैक्स खत्म करने की तैयारी में सरकार! किसे और कैसे मिलेगा फायदा? जल्द लग सकती है मुहर
अब ये वाला टैक्स खत्म करने की तैयारी में सरकार! किसे और कैसे मिलेगा फायदा? जल्द लग सकती है मुहर
दिल्ली में मुंबई से सस्ती क्यों है CNG? कीमतों में है इतना बड़ा अंतर, जानें दोनों शहरों में क्या है रेट
दिल्ली में मुंबई से सस्ती क्यों है CNG? कीमतों में है इतना बड़ा अंतर, जानें दोनों शहरों में क्या है रेट
Sugar Export: चीनी पर सरकार टेंशन में क्यों? स्टॉक भरपूर फिर क्यों अपनाया प्रोटेक्शन मोड? जानें निर्यात बैन की वजह
चीनी पर सरकार टेंशन में क्यों? स्टॉक भरपूर फिर क्यों अपनाया प्रोटेक्शन मोड? जानें निर्यात बैन की वजह

वीडियोज

RSS पर उठे सवालों का जवाब देती दिखी संजय दत्त की ये controversial फिल्म
Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में आधे मंत्री दागी, 90 फीसद करोड़पति, सबसे अमीर कौन?
CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में आधे मंत्री दागी, 90 फीसद करोड़पति, सबसे अमीर कौन?
Embed widget