एक्सप्लोरर

बीते साल सरकारी बैंकों ने कमाया छप्परफाड़ मुनाफा, 1.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ प्रॉफिट

Public Sector Banks Profit: 12 पब्लिक सेक्टर बैंकों ने पिछले साल यानी 2022-23 में कुल 1,04,649 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया था पर इस बार इस संख्या से काफी आगे निकल गए हैं.

Public Sector Banks Profit: भारत के सरकारी बैंकों की हालत पहले से बेहतर हुई है और एक आंकड़ा इस बात की तस्दीक करता है. वित्त वर्ष 2023-24 में देश के सरकारी बैंकों का कुल मुनाफा 1.4 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है जो कि काफी शानदार डेटा है. बीते वित्त वर्ष में देश के 12 सरकारी बैंकों में से 11 बैंकों के मुनाफे में इजाफा दर्ज किया गया है जबकि केवल एक बैंक इस उपलब्धि से महरूम रहा. 

मुनाफे में 35 फीसदी की बढ़ोतरी से बदली तस्वीर

वित्त वर्ष 2023-24 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कंसोलिडेटेड मुनाफा 35 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.4 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया और ये 1,41,203 करोड़ रुपये रहा है. आंकड़ों के मुताबिक 12 पब्लिक सेक्टर बैंक (पीएसबी) ने साल 2022-23 में कुल 1,04,649 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया था.

स्टेट बैंक ने भरा बैंकों में जोश

एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में कमाए गए 1,41,203 करोड़ रुपये के कुल मुनाफे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का योगदान सबसे ज्यादा रहा. कुल मुनाफे में एसबीआई का 40 फीसदी से अधिक का साथ रहा. एसबीआई ने 22 फीसदी ज्यादा मुनाफा हासिल किया जो कि 61,077 करोड़ रुपये पर रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में ये प्रॉफिट 50,232 करोड़ रुपये तक रहा था. 

इन सरकारी बैंक ने कमाया शानदार मुनाफा

  • फीसदी में बात करें तो दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक का नेट प्रॉफिट सबसे ज्यादा 228 फीसदी बढ़कर 8245 करोड़ रुपये रहा. 
  • इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 62 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 13,649 करोड़ रुपये पर आ गया.
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 61 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 2,549 करोड़ रुपये पर रहा.
  • बैंक ऑफ इंडिया ने 57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6,318 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया.
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 56 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,055 करोड़ रुपये कमाए.
  • चेन्नई का इंडिया बैंक ने 53 फीसदी की बढ़त के साथ 8,063 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया.

इस बैंक को झेलनी पड़ी मुनाफे में गिरावट

पंजाब एंड सिंध बैंक का सालाना नेट प्रॉफिट 55 फीसदी की गिरावट के साथ 595 करोड़ रुपये हो गया यानी बैंक ने मुनाफा तो कमाया लेकिन पिछले साल के मुकाबले इसमें कमी देखी गई है. बीते वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में से केवल पंजाब एंड सिंध बैंक के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई.

कुछ और आंकड़ें जानें

बैंक ऑफ बड़ौदा (17,788 करोड़ रुपये) और केनरा बैंक (14,554 करोड़ रुपये) ने 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सालाना प्रॉफिट दर्ज किया. 

ये भी पढ़ें

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन से मचेगी धूम, तारीख और जगह जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget