एक्सप्लोरर

Oil Companies Profit: महंगे डीजल-पेट्रोल से तेल कंपनियों को फायदा, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया मुनाफा

Pre Tax Profit of OMCs: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी कमी आने के बाद भी पिछले 14 महीने से डीजल और पेट्रोल के दाम में कमी नहीं की गई है...

देश में लंबे समय से डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं, जबकि वैश्विक मोर्चे पर कच्चा तेल रिकॉर्ड ऊंचाई से ठीक-ठाक नीचे चल रहा है. दूसरी ओर रूस से रियायती दर पर भारतीय कंपनियों ने हालिया महीनों में रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल की खरीदारी कर रही है. इससे भारत की तेल विपणन कंपनियों को रिकॉर्ड मुनाफा हो रहा है. एक हालिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.

मुनाफे का बन जाएगा नया रिकॉर्ड

पीटीआई की एक खबर में रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के हवाले से कहा गया है कि भारतीय तेल विपणन कंपनियां रिकॉर्ड मुनाफा कमा रही हैं. चालू वित्त वर्ष में इन कंपनियों का टैक्स से पहले का मुनाफा कम से कम 1 लाख करोड़ रुपये रह सकता है, जो कि एक नया रिकॉर्ड होगा. भारतीय तेल कंपनियों को इससे पहले कभी भी ऐसा मुनाफा नहीं हुआ था.

इतना रह सकता है प्री-टैक्स प्रॉफिट

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारत की तेल विपणन कंपनियों का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1 लाख करोड़ रुपये रह सकता है. यह वित्त वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान औसतन 60 हजार करोड़ रुपये रहा है. वहीं पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 33 हजार करोड़ रुपये रहा था. इस तरह देखें तो तेल कंपनियों का प्री-टैक्स प्रॉफिट साल भर पहले की तुलना में 3 गुणे से भी ज्यादा रह सकता है.

इन 2 वजहों से हो रहा मोटा मुनाफा

क्रिसिल की मानें तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों को हो रहे रिकॉर्ड मुनाफे के लिए 2 वजहें जिम्मेदार हैं. पहली वजह तो घरेलू स्तर पर डीजल-पेट्रोल के महंगे भाव हैं. वहीं दूसरी ओर वैश्विक मोर्चे पर कच्चे तेल के भाव में कमी से मदद मिल रही है. क्रिसिल के अनुसार, साल भर पहले की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान ही कच्चे तेल का भाव 30 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है.

14 महीने से नहीं कम हुआ भाव

डीजल-पेट्रोल की बात करें तो दोनों प्रमुख ईंधनों के खुदरा भाव में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार डीजल-पेट्रोल के दाम मई 2022 में कम किए गए थे. इस तरह देखें तो 14 महीने से डीजल और पेट्रोल के भाव को कम नहीं किया गया है, जबकि कच्चा तेल तेजी से सस्ता हुआ है. देश में डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतें इंडियन ऑयल समेत अन्य सरकारी तेल विपणन कंपनियां तय करती हैं. कहा जाता है कि डीजल-पेट्रोल के भाव वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के हिसाब से तय किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: अंबानी-अडानी या टाटा-बिड़ला नहीं, ये शख्स देता है भारत में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: ईरान युद्ध की आग में जलेगी आपकी जेब, भारत में महंगाई बढ़ने का बढ़ा खतरा, ट्रंप हैं कारण!
Iran War: ईरान युद्ध की आग में जलेगी आपकी जेब, भारत में महंगाई बढ़ने का बढ़ा खतरा, ट्रंप हैं कारण!
Wipro का बड़ा धमाका, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक का एलान, निवेशकों की लगी लॉटरी
Wipro का बड़ा धमाका, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक का एलान, निवेशकों की लगी लॉटरी
बुरी खबर! अर्थव्यवस्था की रेस में पिछड़ा भारत, छठे नंबर पर पहुंचा, अब कौनसे 5 देश हैं आगे? जानिए
बुरी खबर! अर्थव्यवस्था की रेस में पिछड़ा भारत, छठे नंबर पर पहुंचा, अब कौनसे 5 देश हैं आगे? जानिए
100 रुपए का माल भी खरीदा तो लगेगा भारी टैक्स, भारत के इस पड़ोसी देश ने दिखाए तेवर! बिजनेस ठप
100 रुपए का माल भी खरीदा तो लगेगा भारी टैक्स, भारत के इस पड़ोसी देश ने दिखाए तेवर! बिजनेस ठप

वीडियोज

Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?
Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा लगा माइकल जैक्शन का डांस देख लिया', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज
'ऐसा लगा माइकल जैक्शन का डांस देख लिया', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट
इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
Love and War Release Date: रणबीर-आलिया और विक्की की 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
Assembly Election 2026 Live: केरल में नतीजों से पहले ही CM पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री
Live: केरल में नतीजों से पहले ही CM पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री
Screen Time Effects: क्या फोन दूर होते ही हो जाते हैं बेचैन, जानें स्क्रीन कैसे बना रही समय से पहले बूढ़ा?
क्या फोन दूर होते ही हो जाते हैं बेचैन, जानें स्क्रीन कैसे बना रही समय से पहले बूढ़ा?
Viral Video: THAR की छत पर भरपूर नशे में बैठी थीं छोरियां, ड्राइवर ने दिखाया स्टंट तो रात में दिखे सूरज चाचू
THAR की छत पर भरपूर नशे में बैठी थीं छोरियां, ड्राइवर ने दिखाया स्टंट तो रात में दिखे सूरज चाचू
Embed widget