एक्सप्लोरर

Patanjali Foods Oil Prices: पतंजलि फूड्स जल्द पाम, सूरजमुखी, सोयाबीन तेल के दाम 10-15 रुपये लीटर घटाएगी

Patanjali Foods Oil Prices: पतंजलि फूड्स के सीईओ संजीव अस्थाना ने बताया कि हम एक या दो दिन में पाम तेल, सूरजमुखी तेल और सोयाबीन तेल की कीमतों में 10-15 रुपये प्रति लीटर की कमी करने जा रहे हैं.

Patanjali Foods Oil Prices: ग्लोबल स्तर पर खाने के तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ ग्राहकों को देने के लिए पतंजलि फूड्स लिमिटेड जल्द ही सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल और पाम तेल के दाम में 10-15 रुपये प्रति लीटर की कटौती करेगी. कंपनी के एक टॉप अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल कंपनियों को दिया था निर्देश
इस महीने की शुरुआत में खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल कंपनियों को वैश्विक कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप खाद्य तेलों के दाम घटाने का निर्देश दिया था. केंद्र के निर्देश के बाद मदर डेयरी ने कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर और अडाणी विल्मर ने 30 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की है. भारत अपनी घरेलू खाद्य तेल जरूरत का 60 फीसदी आयात से पूरा करता है. अक्टूबर को समाप्त होने वाले विपणन वर्ष 2020-21 के दौरान देश ने लगभग 1.3 करोड़ टन खाद्य तेल का आयात किया.

पतंजलि फूड्स के सीईओ ने दी जानकारी
पतंजलि फूड्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव अस्थाना ने बताया, "हम एक या दो दिन में पाम तेल, सूरजमुखी तेल और सोयाबीन तेल की कीमतों में 10-15 रुपये प्रति लीटर की कमी करने जा रहे हैं. पिछले 45 दिन के लिहाज से देखा जाए, तो कुल कटौती 30-35 रुपये प्रति लीटर बैठेगी." अस्थाना ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में 15-20 फीसदी की कमी आई है. उन्होंने कहा कि पतंजलि फूड्स की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने पिछले डेढ़ माह में इस अनुपात में कटौती नहीं की है. 

पतंजलि फूड्स को जानें
पतंजलि फूड्स (पूर्व में रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड) रुचि गोल्ड, महाकोश, सनरिच, न्यूट्रेला, रुचि स्टार और रुचि सनलाइट जैसे ब्रांडों के तहत अपने उत्पाद बेचती है. यह पाम तेल बागान और नवीकरणीय पवन ऊर्जा कारोबार में भी है. वर्ष 2019 में बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद ने दिवाला प्रक्रिया के माध्यम से 4,350 करोड़ रुपये में रुचि सोया अधिग्रहण किया था.

मैरिको लिमिटेड ने क्या कहा
इस बीच मैरिको लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में कीमतों में संशोधन किया है लेकिन उन्होंने इसका अधिक विवरण नहीं दिया. सफोला ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "मैरिको लिमिटेड हमेशा भारत भर में अपने उपभोक्ताओं के लिए सर्वोत्तम मूल्य और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. हमने हाल ही में उपभोक्ताओं को घटी खाद्य तेल कीमतों का लाभ देने के लिए अपने पोर्टफोलियो के उत्पादों के दाम घटाए हैं."

ये भी पढ़ें

Indian Railways: रेलवे गूगल मैप की मदद से RRB कैंडीडेट्स को आवंटित करेगा एग्जाम सेंटर, उम्मीदवारों को होगी आसानी

Gold Price Today: सोने का दाम महीने के सबसे निचले स्तर पर, जानें आज कितने सस्ते हुए गोल्ड और सिल्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में लगी आग, देश में स्थिर है दाम; जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी या घटी
कच्चे तेल में लगी आग, देश में स्थिर है दाम; जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी या घटी
Stocks to Watch: निवेशक पैसे रखें तैयार, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए पूरी डिटेल
निवेशक पैसे रखें तैयार, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए पूरी डिटेल
Bank Holidays: आने वाले दिनों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? छुट्टियों की लगी झड़ी, निपटा लें जरूरी काम
Bank Holidays: आने वाले दिनों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? छुट्टियों की लगी झड़ी, निपटा लें जरूरी काम
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर ₹1.58 लाख का सोना भी नहीं रोक पाया ग्राहकों का जोश, महंगाई पर भारी पड़ी परंपरा
अक्षय तृतीया पर ₹1.58 लाख का सोना भी नहीं रोक पाया ग्राहकों का जोश, महंगाई पर भारी पड़ी परंपरा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ajit Doval Visit Saudi: सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
यूपी में 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 15 जिलों के डीएम भी हटाए, CM योगी के विशेष सचिव का भी तबादला
यूपी में 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 15 जिलों के डीएम भी हटाए, CM योगी के विशेष सचिव का भी तबादला
ईरानी जहाज को अमेरिका ने बीच समंदर में घेरा, इंजन रूम में किया छेद, ट्रंप का बड़ा बयान, क्या बोला ईरान?
ईरानी जहाज को अमेरिका ने बीच समंदर में घेरा, इंजन रूम में किया छेद, ट्रंप का बड़ा बयान, क्या बोला ईरान?
ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- 'जीत के लिए पंजाब किंग्स को...'
ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- 'जीत के लिए पंजाब किंग्स को...'
'मैं घबरा रही थी...,' MRI स्कैन के दौरान खूब रोईं थीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने बताया टेस्ट का रिजल्ट
'मैं घबरा रही थी...,' एमआरआई स्कैन के दौरान खूब रोईं थीं दीपिका कक्कड़
US Israel Iran War Live: अमेरिका ने घेरा ईरानी जहाज तो गुस्से में बोले ईरान के उपराष्ट्रपति- 'होर्मुज फ्री सर्विस नहीं...'
Live:अमेरिका ने घेरा ईरानी जहाज तो गुस्से में बोले ईरान के उपराष्ट्रपति- 'होर्मुज फ्री सर्विस नहीं...'
Microplastics Health Risk: दिनभर च्विंगम चबाते हैं तो हो जाएं सावधान, पापा बनने में आ सकती है दिक्कत
दिनभर च्विंगम चबाते हैं तो हो जाएं सावधान, पापा बनने में आ सकती है दिक्कत
Toll Free Countries: इन देशों में नहीं लगता कोई टोल टैक्स, जान लिजिए पूरी लिस्ट
इन देशों में नहीं लगता कोई टोल टैक्स, जान लिजिए पूरी लिस्ट
Embed widget