एक्सप्लोरर

ADR Report: कोरोना काल में आम लोगों की आय घटी, पर राजनीतिक दल हुए अमीर, एक साल में इतनी बढ़ गई संपत्ति!

ADR Report Update: एडीआर के डेटा के मुताबिक बीजेपी 2021-22 में 6046.81 करोड़ रुपये के एसेट के साथ देश की सबसे अमीर राजनीतिक दल थी.

Assets Of National Political Parties: वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 में भले ही कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद रोजगार जाने या फिर फिर वेतन में कटौती के चलते लोगों की आय घटी हो. लेकिन इसी अवधि के दौरान देश के 8 प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों की संपत्ति में जोरदार उछाल देखने को मिली है. 2020-21 में इन 8 राजनीतिक दलों की संपत्ति 7297.618 करोड़ रुपये थी जो अगले ही वर्ष 2021-22 में बढ़कर 8829.158 करोड़ रुपये पर जा पहुंची. यानि केवल एक वर्ष में इन दलों की संपत्ति में 21 फीसदी के करीब बढ़ गई. 

एडीआर ने जारी की रिपोर्ट 

चुनाव सुधारों को लेकर काम करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (Association for Democratic Reforms) ने ये डेटा जारी किया है. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में 2020-21 और 2021-22 के दौरान 8 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की संपत्ति और देनदारी की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट जारी की है. इन 8 राजनीतिक दलों में बीजेपी, कांग्रेस, एनसीपी, बीएसपी, सीपीआई, सीपीआईएम, टीएमसी और एनपीईपी शामिल है. 

बीजेपी है सबसे अमीर दल 

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2020-21 में बीजेपी ने कुल 4990.195 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी जो एक वर्ष बाद 2021-22 में 21.7 फीसदी के उछाल के साथ 6046.81 करोड़ रुपये हो गई. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 2020-21 में 691.11 करोड़ रुपये का एसेट घोषित किया था जो 2021-22 में 16.58 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 805.68 करोड़ रुपये हो गई. 

बीएसपी की संपत्ति में गिरावट 

एडीआर के रिपोर्ट के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी एक मात्र राष्ट्रीय दल है जिसकी संपत्ति में इस दौरान गिरावट देखने को मिली है. 2020-21 में बीएसपी की कुल संपत्ति 732.79 करोड़ रुपये थी जो 2021-22 में घटकर 690.71 करोड़ रुपये हो गई. पश्चिम टीएमसी की संपत्ति 2020-21 में 182.001 करोड़ रुपये थी जो 2021-22 में 151.70 फीसदी के उछाल के साथ 458.10 करोड़ रुपये हो गई. सबसे तेज उछाल टीएमसी की संपत्ति में ही देखने को मिली है.   

देनदारी के सोर्स का नहीं करते खुलासा 

एडीआर ने रिपोर्ट में इन राष्ट्रीय दलों के देनदारी का भी जिक्र किया है. रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी 8 दलों पर 2020-21 में 103.555 करोड़ रुपये की देनदारी थी जिसमें सबसे ज्यादा 71.58 करोड़ रुपये कांग्रेस पर बकाया था. सीपीएम पर 16.109 करोड़ रुपये बकाया था. 2021-22 में कांग्रेस की देनदारी घटकर 41.95 करोड़ रुपये पर तो सीपीएम की देनदारी घटकर 12.21 करोड़ रुपये पर आ गई. बीजेपी पर 5.17 करोड़ रुपये का बकाया था. यानि एक वर्ष में कांग्रेस की देनदारी 29.63 करोड़ रुपये घट गई. तो बीजेपी की 6.035 करोड़ रुपये, सीपीएम 3.899 करोड़ रुपये, टीएमसी की 1.306 करोड़ रुपये की देनदारी में कमी आई गई.  एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईसीएआई के गाइडलाइंस के बावजूद राजनीतिक दलों को उन वित्तीय संस्थानों, बैंकों या एजेंसी के नाम का खुलासा नहीं करती हैं जहां से उन्होंने कर्ज लिया है. 

ये भी पढ़ें 

Railway Stocks: रेलवे से जुड़े स्टॉक्स में शानदार तेजी की बदौलत शेयर बाजार पूरे जोश में, 20 फीसदी तक दौड़े IRFC और RVNL के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये....
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया, 4 दिन में निकाले 21,000 करोड़ रुपये....
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
FD Rates Update: इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...
इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget