एक्सप्लोरर

Indian Economy: मॉर्गन स्टेनली ने कहा, 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Morgan Stanley On India Outlook: रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आने वाले दशक में भारत का जीडीपी औसतन 6.5 फीसदी रहने वाला है जबकि चीन का औसतन जीडीपी 3.6 फीसदी रह सकता है.

Indian Economy: 2027 तक भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होगी. रिसर्च एजेंसी मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने ये भविष्यवाणी की है. मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले 10 वर्षों में भारत का जीडीपी मौजूदा 3.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर दोगुना 8.5 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा.  रिपोर्ट के मुताबिक भारत हर वर्ष अपने जीडीपी (GDP) में 400 अरब डॉलर जोड़ेगा. इससे ज्यादा जीडीपी केवल अमेरिका और चीन का रहने वाला है. 

मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय शेयर बाजार ( Indian Stock Market) का मार्केट कैपिटलाईजेशन ( Market Capitalisation) दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा रहेगी. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार का मार्केट कैप 2032 तक 3.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 11 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है. हालांकि ये सबकुछ बेहतर घरेलू और वैश्विक माहौल के बाद ही संभव होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर बेहतर पॉलिसी पर जोर देना होगा. 

मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक जीएसटी ( Goods And Serbices Tax) के लागू होने पर घरेलू बाजार के एकीकरण में मदद मिली है साथ ही कॉरपोरेट टैक्स ( Corporate Tax) में कटौती के साथ देश में अलग अलग सेक्टर्स में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव का भी फायदा मिल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक सर्विसेज एक्सपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी पहले से ही ज्यादा है और महामारी के दौरान इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक केवल अगले सात वर्षों में भारत के जीडीपी में 3 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक आज जो भारत का जीडीपी है चीन का 2007 में हुआ करता था. रिपोर्ट के मुताबिक भारत के वर्किंग जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है जो ये दर्शाता है कि लंबी अवधि तक भारत विकास करता रहेगा. 

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आने वाले दशक में भारत का जीडीपी औसतन 6.5 फीसदी रहने वाला है जबकि चीन का औसतन जीडीपी 3.6 फीसदी रह सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च लगातार बढ़ा रहा है साथ ही आधार के चलते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा भी उसे मिलने वाला है. मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक भारत ग्लोबल ग्रोथ को ड्राइव करने वाला है ऐसे में मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ ग्लोबल इंवेस्टर्स के लिए निवेश का यहां बेहतरीन अवसर है. 

ये भी पढ़ें 

IPO Boom: इस हफ्ते खुलने जा रहा 4 कंपनियों का IPO, 5000 करोड़ रुपये जुटाने का है लक्ष्य, जानें प्राइस बैंड और डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget