एक्सप्लोरर

Travel Insurance: घूमने के शौकीन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है ट्रैवल इंश्योरेंस

जो लोग अक्सर यात्रा पर निकल पड़ते हैं, या फिर जो लोग नौकरी-बिजनेस के सिलसिले में देश और विदेश के चक्कर लगाते रहते हैं, उन लोगों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम की चीज साबित हो सकती है.

कई लोग घूमने-फिरने के काफी शौकीन होते हैं. ऐसे लोग समय-समय पर कहीं न कहीं ट्रैवल करने के लिए निकल पड़ते हैं. वहीं ऐसे लोगों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. जीवन बीमा और हेल्थ बीमा की तरह ट्रैवल इंश्योरेंस की भी अपनी अलग ही खासियत है. इसके तहत लोगों को यात्रा के दौरान बीमा कवरेज मिलता है.

जो लोग अक्सर यात्रा पर निकल पड़ते हैं, या फिर जो लोग नौकरी-बिजनेस के सिलसिले में देश और विदेश के चक्कर लगाते रहते हैं, उन लोगों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम की चीज साबित हो सकती है. अगर आपने ट्रैवल इंश्योरेंस ले रखा है तो यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी के चलते आर्थिक मुआवजा बीमा कंपनी की ओर से मिल सकता है.

कई मौकों पर मिलते हैं फायदे

अगर यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती है या किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या सामने आ जाती है तो भी ट्रैवल इंश्योरेंस का फायदा मिलता है. इसके अलावा यात्रा के दौरान सामान चोरी होने या फ्लाइट वगैरह छूट जाने पर भी बीमा कंपनी से मुआवजा मिलता है. ट्रैवल इंश्योरेंस का फायदा विदेश यात्रा के साथ ही घरेलू यात्रा के लिए भी उठा सकते हैं. वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जो वीजा देने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस की शर्त रखते हैं. इसके लिए भी ट्रैवल इंश्योरेंस जरूरी होता है.

योग्यता

ट्रैवल इंश्योरेंस कवर लेने की कई योग्यता भी होती है. अगर आप फैमिली ट्रैवल इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो आपका लाइफ पार्टनर और दो बच्चे इसके तहत कवर होंगे. इसमें वयस्कों की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच और बच्चों की उम्र 6 महीने से 21 साल तक हो सकती है. इसके अलावा वरिष्ठ नागिरक ट्रैवल इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो जिसका बीमा लिया जा रहा है उसकी उम्र 60 साल से ज्यादा होनी जरूरी है. वहीं 16 से 35 साल के लोग स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत भी कवर होते हैं. इसके अलावा ग्रुप ट्रैवल इंश्योरेंस के जरिए कम से कम 10 लोगों का कवरेज लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Home Insurance: क्या होता है होम इंश्योरेंस? जानिए घर के लिए कैसे होता है ये फायदेमंद

LIC Plans: टैक्स बचाने के लिए करानी है बीमा? LIC के ये प्लान हो सकते हैं फायदेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget