एक्सप्लोरर

LIC Bachat Plus Plan: बड़े काम का है एलआईसी का यह प्लान, मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें

LIC Bachat Plus: एलआईसी के पास देश में सबसे अधिक पॉलिसीधारक हैं. ऐसे में लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कंपनी भी समय-समय पर नई-नई पॉलिसी लॉन्च करती रहती है.

LIC Bachat Plus Plan News: आज के समय में अधिकतर लोगों के पास एलआईसी (LIC) की पॉलिसी है. बाजार में तरह-तरह के पॉलिसी लोगों को अपना ध्यान अपनी ओर खींचने का काम कर रही है. लेकिन भारत की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनियों में से एक है एलआईसी के ग्राहक सबसे अधिक है. एलआईसी से पॉलिसी लेने वालों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है.

ऐसे में लोगों की सुविधाओं और निवेश का ख्याल रखते हुए कंपनी भी समय-समय पर नई-नई पॉलिसी लॉन्च करती रहती है. इन पॉलिसियों के जरिए आम आदमी को आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ बचत का भी फायदा मिलता है. आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

क्या है बचत प्लस पॉलिसी?

एलआईसी बचत प्लस पॉलिसी में सुरक्षा के साथ सेविंग्स की भी गारंटी मिलती है. इस पॉलिसी के तहत अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को आर्थिक मदद मिलती रहती है. वहीं अगर पॉलिसी के अंत तक पॉलिसीधारक जिंदा रहता है तो मैच्योरिटी के बाद पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त रकम मिल जाती है.

इस पॉलिसी के तहत आप एक बार में ही प्रीमियम जमा करा सकते हैं या फिर 5 साल की सीमित अवधि तक प्रीमियम भरते रह सकते हैं. इस स्कीम के तहत आप प्रीमियम को सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक तौर पर भर सकते हैं.

लोन लेने की भी मिलती है सुविधा

बचत प्सल योजना के तहत ग्राहकों को लोन लेने की सुविधा भी मिलती है. यहां सिंगल प्रीमियम विकल्प में लोन पॉलिसी के 3 महीने पूरे होने के बाद या फिर फ्री लुक पीरियड पूरा होने के बाद लिया जा सकता है. वहीं लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट विकल्प में लोन कम से कम 2 साल के प्रीमियम भरे जाने के बाद मिलेगा.

अगर आप इस पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से पेमेंट कर सकते हैं. www.licindia.in से भी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा इस पर इनकम टैक्स सेक्शन 80C के तहत छूट भी ले सकते हैं. इस पॉलिसी में न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपए है और अधिकमत की कोई सीमा नहीं है.

ये भी पढ़ें

PNB SSY: आपके घर में भी है बेटी तो PNB दे रहा पूरे 15 लाख, शादी या पढ़ाई कहीं भी करें इस्तेमाल!

Indian Railways: रेलवे 5 जून से करने जा रहा ये बड़ा काम, ट्रेन में मिलेगी आसानी से सीट, जल्दी जानें क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget