एक्सप्लोरर

Loan Rules: लोन चुकाने से पहले कर्जदार की हो गई मृत्यु! बैंक क्या लोन कर देगा माफ? यहां जानें लोन से जुड़ा यह जरूरी नियम

Loan Recovery Rules: अगर किसी व्यक्ति की बैंक से किसी भी प्रकार का लोन लेने के बाद उसे चुकाने से पहले असमय मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में बैंक कर्ज को माफ नहीं करता हैं.

Home Loan Recovery Rules: बदलते वक्त के साथ ही बैंकिंग व्यवस्था (Banking System) में बहुत बड़े बदलाव आए हैं. आजकल बैंकों से कर्ज लेना बहुत आसान हो गया है. बहुत से बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन (Home Loan), बिजनेस लोन (Business Loan), पर्सनल लोन (Personal Loan)  के लिए अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी देते हैं. आप ऑनलाइन ऐप के जरिए लोन के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते है. ऐसे में अगर आप भी किसी प्रकार का लोन लेने का सोच रहे हैं तो उससे संबंधित जरूरी नियम के बारे में जान लें. यह आमतौर पर देखा गया है कि लोगों को यह लगता है कि अगर किसी व्यक्ति ने बैंक से लोन लिया है और उस लोन को चुकाने से पहले उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती हैं तो ऐसी स्थिति में बैंक उस लोन को माफ कर देता हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं.

उत्तराधिकारी को चुकाना पड़ता है लोन
आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति की बैंक से किसी भी प्रकार का लोन जैसे कार लोन, होम लोन, बिजनेस लोन आदि लेने के बाद उसे चुकाने से पहले असमय मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में बैंक कर्ज को माफ नहीं करता हैं. कर्जदार की मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी को लोन चुकाना पड़ता है. बैंक ने इस तरह के कर्ज को वसूलने के लिए कई अलग तरह के नियम बनाए हैं. आजकल ज्यादातर होम लोन, कार लोन आदि देने के समय ही उसका टर्म इंश्योरेंस करवा देते हैं. इससे अगर किसी कर्जदार की मृत्यु हो जाती है तो बाकी बची रकम टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance) के पैसों से चुका कर प्रॉपर्टी को कर्ज मुक्त कराया जा सकता है.

होम लोन की इस तरह होती है वसूली
किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी सारी संपत्ति उसके उत्तराधिकारी को ही मिलती है. ऐसे में संपत्ती के साथ ही कर्ज चुकाने का भार भी उत्तराधिकारी को ही उठाना पड़ता है. ऐसे में अगर लोन के साथ इंश्योरेंस हो तो उसे इंश्योरेंस सके पैसों से लोन को आसानी से चुकाया जा सकता है. अगर प्रॉपर्टी (होम लोन) खरीदते वक्त अगर टर्म इंश्योरेंस नहीं कराया गया है तो ऐसी स्थिति में मकान को बैंक कुर्की करके नीलाम करके अपने लोन के पैसों को रिकवर कर लेता है.

बाकी लोन की इस तरह होती है वसूली
अगर किसी व्यक्ति ने बैंक से होम लोन लिया है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बैंक सबसे पहले यह देखता है कि उसका परिवार यह लोन चुकाने में समर्थ है या नहीं. अगर वह लोन को चुकाने की स्थिति में नहीं है तो बिजनेस लोन लेते वक्त जिस प्रॉपर्टी, सोना, शेयर, फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) आदि को लोन गारंटी के रूप में रखा है उसके जरिए अपने लोन की वसूली बैंक करता है. बहुत से लोन लेते वक्त इंश्योरेंस लेते हैं, ऐसे में बची हुई राशि इस इंश्योरेंस के जरिए वसूल कर ली जाती है. वहीं क्रेडिट कार्ड जैसे बिन को भी मृतक के उत्तराधिकारी को ही चुकाना होगा. वहीं पर्सनल लोन में भी इस तरह का ही नियम फॉलो किया जाता है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव

Zoom App Upgrade: अगर आप भी करते है Zoom ऐप का इस्तेमाल, तो तुंरत करें अपडेट, सरकार ने जारी की एजवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget