एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती को लेकर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से पूछा गया सवाल, तो उन्होंने दिया ये जवाब...

Petrol-Diesel Price Relief: हरदीप पुरी ने कहा कि जून 2021 और जून 2023 के बीच भारत में पेट्रोल की कीमतों में 2.36 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि पड़ोसी और बड़े देशों में कीमतों में भारी इजाफा किया गया है.

Petrol-Diesel Prices: पिछले कुछ महीनों में कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने आम लोगों को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी कर कोई राहत नहीं दी है. इसके बावजूद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उठापटक के बावजूद भारत ने पेट्रोल डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को अफोर्डेबल रखा है. पड़ोसी देशों के अलावा  कई बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के मुकाबले पिछले दो वर्ष में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है. 

जब पेट्रोलियम मंत्री से सवाल किया गया क्या सरकार पेट्रोलियम पदार्तों की कीमतों में कटौती करने की योजना बना रही है क्योंकि एक साल से अधिक समय से रूस से उसे सस्ती कीमत पर कच्चा तेल मिल रहा है? ते पेट्रोलियम मंत्री ने इस प्रश्न का सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि छूट अभी उतनी नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा, कि शुरुआत में अच्छी छूट थी पर उन्होंने कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी और अब छूट उतनी नहीं रह गई है. 

हरदीप पुरी ने कहा कि जून 2021 और जून 2023 के बीच भारत में पेट्रोल की कीमतों में 2.36 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि इस अवधि के दौरान पाकिस्तान में 50.83 फीसदी,  बांग्लादेश में 30.11 फीसदी, श्रीलंका में 79.61 फीसदी और नेपाल में 42.39 फीसदी ईंधन के दाम बढ़े हैं. बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के आंकड़ों का हवाला देते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि इस अवधि के दौरान अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में 30.15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि फ्रांस में 22.67 फीसदी, जर्मनी में 19.08 फीसदी, इटली में 14.68 फीसदी, स्पेन में 17 फीसदी, ब्रिटेन में 10.93 फीसदी और कनाडा में 24.17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हालात पर नजर बनाये हुए थे और दो मौकों नवंबर 2021 और मई 2022 में सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी कर आम लोगों को महंगे पेट्रोल डीजल से राहत दी थी. विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि तब बीजेपी शासित राज्यों ने भी वैट में फौरन कमी का फैसला लिया था जबकि जो लोग महंगे पेट्रोल डीजल को लेकर बोलते रहते हैं उन्होंने अपने राज्यों में वैट में कमी नहीं की. हरदीप पुरी ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में भाजपा शासित राज्यों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल की कीमत अधिक है. 

महंगे पेट्रोल डीजल पर विपक्ष के मोदी सरकार पर हमला बोलने पर सवाल उठाते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि जुलाई में बीजेपी शासित असम की गुवाहाटी में पेट्रोल की कीमत 98.03 रुपये प्रति लीटर थी. जबकि टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कीमत 106.03 रुपये थी.  उन्होंने कहा कि लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि बेंगलुरु में कीमत 101.94 रुपये थी. 

पेट्रोलियम मंत्रालय के इन बयानों के संकेत साफ है कि पेट्रोल डीजल के दामों में कमी की फिलहाल कोई संभावना नहीं है भले ही सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल डीजल बेचने पर 8 से 10 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा हो. 

ये भी पढ़ें 

Gurugram Violence: मिलेनियम सिटी गुरूग्राम के माथे पर लगा दंगे का बदनुमा दाग, क्या निवेशकों का भरोसा रहेगा कायम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold News: सुनारों पर छंटनी की तलवार! ज्वेलरी बाजार में हड़कंप, पीएम मोदी की गोल्ड वाली अपील से सहमे व्यापारी
सुनारों पर छंटनी की तलवार! ज्वेलरी बाजार में हड़कंप, पीएम मोदी की गोल्ड वाली अपील से सहमे व्यापारी
बढ़ेगी महंगाई-गिरेगी GDP... अब खतरे में है भारत, किसने कही ये बात? PM मोदी की अपील ने भी बढ़ा दी टेंशन
बढ़ेगी महंगाई-गिरेगी GDP... अब खतरे में है भारत, किसने कही ये बात? PM मोदी की अपील ने भी बढ़ा दी टेंशन
Share Market: क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट; निफ्टी 301 अंक नीचे
क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट; निफ्टी 301 अंक नीचे
Hormuz Strait: 2 और महीने बंद रहा होर्मुज तो मचेगा हाहाकार, जानें सबसे ज्यादा किन्हें खतरा?
2 और महीने बंद रहा होर्मुज तो मचेगा हाहाकार, जानें सबसे ज्यादा किन्हें खतरा?

वीडियोज

Suvendu Adhikari's PA Case Update: शपथ के बाद एक्शन मोड में CM शुभेंदु | TMC | BJP
Nepal में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग | Tribhuvan International Airport
Iran US War: महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर! | Oil Price Hike | Trump | India Alert | PM Modi Appeal
PM Modi की देशवासियों को चेतावनी!| Middle East Crisis | Economy 2026 | Trump | India Alert
Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान
हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत
Amit Shah Statement: मां के हर दिन पैर छूते थे अमित शाह, मदर्स डे पर हुए इमोशनल, बताया डेली अब करते हैं ये काम
मां के हर दिन पैर छूते थे अमित शाह, मदर्स डे पर हुए इमोशनल, बताया डेली अब करते हैं ये काम
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
Gold News: सुनारों पर छंटनी की तलवार! ज्वेलरी बाजार में हड़कंप, पीएम मोदी की गोल्ड वाली अपील से सहमे व्यापारी
सुनारों पर छंटनी की तलवार! ज्वेलरी बाजार में हड़कंप, पीएम मोदी की गोल्ड वाली अपील से सहमे व्यापारी
1 घंटे की चढ़ाई सिर्फ 20 मिनट में, जानें किस तरह बनाया गया दुनिया का सबसे लंबा एस्कलेटर?
1 घंटे की चढ़ाई सिर्फ 20 मिनट में, जानें किस तरह बनाया गया दुनिया का सबसे लंबा एस्कलेटर?
Embed widget