एक्सप्लोरर

Tata Sons IPO: नहीं आएगा टाटा संस का महा-आईपीओ, लिस्टिंग से बचने के लिए कंपनी ने किया 20 हजार करोड़ का भुगतान

Tata Group IPO: रिजर्व बैंक के द्वारा नियमों में बदलाव के बाद टाटा संस के पास दो ही ऑप्शन बचे थे. एक ऑप्शन आईपीओ लाकर बाजार पर लिस्ट होने का था, जिससे टाटा संस बचना चाह रही थी...

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने आईपीओ लाने की बाध्यता और शेयर बाजार पर लिस्टिंग से बचने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किया है. आरबीआई के द्वारा नियमों में बदलाव करने के बाद उसके लिए शेयर बाजार पर लिस्टिंग से बचने का यही एकमात्र विकल्प था.

टाटा संस ने किया कर्ज का पुनर्भुगतान

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने 20 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का पुनर्भुगतान कर दिया है और उसने आरबीआई के पास अपने सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन को स्वेच्छा से जमा करा दिया है. टाटा संस के इस कदम को अनलिस्टेड बने रहने के रणनीतिक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

इस कारण पड़ी थी आईपीओ की जरूरत

दरअसल रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेगुलेशंस में कुछ बदलाव किया था. रिजर्व बैंक ने टाटा संस को अपर-लेयर एनबीएफसी की कैटेगरी में डाल दिया था. उसके बाद कंपनी के लिए आईपीओ लाकर बाजार में लिस्ट होना जरूरी हो गया था. नियमों के अनुसार, टाटा संस के पास बाजार में लिस्ट होने के लिए सितंबर 2025 तक का समय था. बाजार में इसी कारण कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता है टाटा समूह अपनी होल्डिंग कंपनी का आईपीओ लेकर आए.

इतनी है टाटा संस की मौजूदा वैल्यू

अगर टाटा संस का आईपीओ आता तो शेयर बाजार पर आईपीओ के अब तक के सारे रिकॉर्ड उसके सामने बौने पड़ जाते. 410 बिलियन डॉलर वाले टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की वैल्यू पिछले साल 11 लाख करोड़ रुपये आंकी गई थी. आईपीओ आता तो टाटा ट्रस्ट समेत टाटा संस के विभिन्न शेयरहोल्डर्स को हिस्सेदारी 5 फीसदी तक कम करनी पड़ती. टाटा संस में अभी सबसे ज्यादा 66 फीसदी हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास है. 5 फीसदी के हिसाब से आईपीओ की वैल्यू करीब 55 हजार करोड़ रुपये हो जाती.

अभी एलआईसी के नाम पर दर्ज है रिकॉर्ड

भारतीय बाजार में अभी तक 25 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ भी नहीं आया है. भारतीय बाजार के इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड फिलहाल सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के पास है. एलआईसी 2022 में 21 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी, जो भारतीय बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है.

सुरक्षित हो गया एलआईसी का रिकॉर्ड

बहरहाल अभी एलआईसी के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड एक बार फिर से सुरक्षित हो गया है. टाटा संस पहले से ही बाजार में लिस्टिंग से बचने के विकल्पों पर विचार कर रही थी. अब कंपनी ने कर्ज का पुनर्भुगतान कर आरबीआई को सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन ही लौटा दिया है तो वह पब्लिक होने की शर्त से बाहर हो गई है. ऐसे में टाटा संस के सामने अब आईपीओ लाने की मजबूरी नहीं रही है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह खुल रहे हैं इकोज मोबिलिटी और प्रीमियर एनर्जीज समेत 8 आईपीओ, 8 नए शेयरों की भी होगी लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget