एक्सप्लोरर

Ethos IPO: इस लग्‍ज़री वॉच कंपनी का आईपीओ लॉन्‍च, क्‍या आपको लगाने चाहिए पैसे?

Ethos IPO News: आज खुलकर कंपनी का आईपीओ 20 मई को बंद होगा. इश्यू के जरिए कंपनी की 472 करोड़ रुपए बाजार से जुटाने की योजना है. जानिए क्या रखा गया है प्राइस बैंड और क्या सब्सक्राइब करना सही रहेगा?

Ethos IPO Opens: लग्जरी घड़ी बेचने वाली जानी मानी कंपनी एथोस (Ethos) का आईपीओ (IPO) 18 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. निवेशक इस आईपीओ के लिए 20 मई तक बोली लगा सकेंगे. कंपनी इस आईपीओ से 472 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. एथोस के पास देश में प्रीमियम और लग्‍ज़री घड़ियों का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है. इनमें 50 प्रीमियम व लग्‍जरी घड़ियों के ब्रांड हैं.

आईपीओ के तहत 375 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे. इसके साथ ही, 1,108,037 शेयरों की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत होगी. आईपीओ के लिए एथोस ने प्रति शेयर 836-878 रुपये प्राइस बैंड तय किया है. इससे मिलने वाली पूंजी का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और नए स्टोर खोलने में किया जाएगा.

एक लॉट में 17 शेयर

एथोस आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्‍सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है. 35 प्रतिशत रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किया गया है तथा शेष 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित होगा. इस आईपीओ के एक लॉट में 17 शेयर रहेंगे. इसका मतलब है कि निवेशक को कम से कम 17 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी ही होगी. एथोस के शेयर आवंटन की संभावित तिथि 25 मई 2022 रखी गई है. आईपीओ 30 मई को बाजार में लिस्ट हो सकता है.

कंपनी प्रोफाइल

कंपनी के ब्रांड में ओमेगा, आईडब्ल्यूसी स्कॉफहाउसेन, जायगर ले कॉल्टर, पैनरी, बलगारी, एच मोजर एंड साय, राडो, लॉन्जाइन्स, बॉम एंड मर्शर, ऑरिस एसए, कोरम, कार्ल एफ बुकेरर, टिस्सॉट, रेमंड वाई, लुईस मोनेट, बालमेन शामिल है.

वित्त वर्ष 2021 में कारोबार से राजस्व 386.57 करोड़ रुपये रहा. इसी अवधि में इसका नेट प्रॉफिट 5.78 करोड़ रुपये था. एथोस ब्रांड नाम से 2003 में चंडीगढ़ में कंपनी ने अपना पहला लक्जरी रिटेल वॉच स्टोर खोला था. भारत के 17 शहरों में कंपनी के 50 रिटेल स्टोर हैं. साथ ही एथोस अपने प्रोडक्ट्स अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में माध्‍यम से भी बेचती है.

निवेश से पहले बाजार का ध्यान रखें

खबरों में बताया गया है कि प्रीमियम और लग्‍जरी वॉच सेगमेंट में बिक्री में इसकी कुल हिस्‍सेदारी 13 प्रतिशत है, वहीं लग्‍जरी वॉच की टोटल रिटेल सेल्‍स में इसका हिस्‍सा 20 प्रतिशत है. ऑपरेशनल फ्रंट पर कंपनी लगातार अच्‍छे नतीजे दे रही है.

नेट प्रॉफिट मार्जिन 2021 में 1.50 प्रतिशत रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि इश्‍यू महंगा लग रहा है. इश्‍यू में निवेश करते समय मौजूदा बाजार‍ परिस्थितियों और वैल्‍यूएशन को निवेशकों को ध्‍यान में रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Akasa Airline: राकेश झुनझुनवाला की अकासा को मिला 'क्यूपी' एयरलाइन कोड, यहां जानें किस दिन से भरेगी उड़ान

GST Portal: इंफोसिस को सरकार ने दिया नया ऑर्डर, अप्रैल के जीएसटी कर भुगतान की तारीख बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget